फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal police headquarters shimla opened after two days DGP Sanjay Kundu arrived office

दो दिन सील रहने के बाद खुला पुलिस मुख्यालय, डीजीपी कुंडू पहुंचे

Thu, 11 Jun 2020 05:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 11 Jun 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
himachal police headquarters shimla opened after two days DGP Sanjay Kundu arrived office

डीजीपी बनने पर संजय कुंडू को बधाई देने के लिए दिल्ली से आए व्यक्ति की कोरोना से दिल्ली में मौत के बाद दो दिन सील रहा पुलिस मुख्यालय वीरवार को खुल गया। दफ्तर खुलने के साथ ही डीजीपी संजय कुंडू समेत तमाम अधिकारी अपने कार्यालयों में बैठे। कार्यालय आने से पहले कुंडू ने सुबह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी मुलाकात की। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान उन्होंने पूरी स्थिति की मुख्यमंत्री को जानकारी दी। साथ ही कुछ अन्य मुद्दों पर चर्चा के बाद कार्यालय आकर कामकाज निपटाया।

विज्ञापन


1 जून को दिल्ली से आए एक व्यक्ति ने कुंडू से मुलाकात कर उन्हें डीजीपी बनने की बधाई दी थी। इस दौरान उस व्यक्ति ने मुख्यालय में तैनात कई अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को मिठाई भी खिलाई। दो दिन पहले उसकी मौत की खबर हिमाचल पहुंची तो आनन फानन में पहले मुख्यालय को सील कर सैनिटाइजेशन किया गया। साथ ही कुंडू व अन्य अधिकारी होम क्वारंटीन हो गए। डीजीपी समेत 28 अधिकारियों व कर्मचारियों के सैंपल लिए गए। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed