फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Police: DGP Kundu said – FIR will be registered on the threats of Sikh for Justice

हिमाचल पुलिस: डीजीपी कुंडू बोले- सिख फॉर जस्टिस की धमकियों पर दर्ज होगी एफआईआर

Sat, 23 Apr 2022 07:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 Apr 2022 07:16 PM IST
सार

राज्य पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि सिख फॉर जस्टिस संस्था ने एक-डेढ़ महीने पहले धमकी दी थी। इस तरह की धमकियों को कतई सहन नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
Himachal Police: DGP Kundu said – FIR will be registered on the threats of Sikh for Justice
हिमाचल पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग को सिख फॉर जस्टिस की धमकियों पर कानूनी राय मिल गई है। जल्द इस संबंध में एफआईआर दर्ज होगी। यह जानकारी राज्य पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने दी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी इस तरह की कानूनी गतिविधियां होंगी, वहां मामले दर्ज किए जाएंगे। शनिवार को डीजीपी संजय कुंडू ने यह जानकारी शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में दी।

विज्ञापन


कुंडू ने कहा कि सिख फॉर जस्टिस संस्था ने एक-डेढ़ महीने पहले धमकी दी थी। इस तरह की धमकियों को कतई सहन नहीं किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों पर कुंडू ने कहा कि आतंकवाद के बारे में पुलिस हिमाचल प्रदेश में भी सीमा पर अलर्ट है। जहां विभिन्न समुदाय रहते हैं, वहां भी चौकसी है कि कानून व्यवस्था बनी रहे। सभी एसपी और डीएसपी को कहा गया है। 
विज्ञापन


जहरीली शराब के मामले में दिलाएंगे सजा 
डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि केमिकल रिपोर्ट बताती है कि जो शराब पी गई थी, उसमें मिथाइल अल्कोहल थी। इससे जांच को बल मिलेगा। इससे आरोपियों को सख्त सजा दिलाने में आसानी होगी। मंडी शराब मामले में एक को छोड़कर 30 के आसपास लोग गिरफ्तार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed