फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal police constables demand for revised pay band

तलाश रही सीआईडी: कांस्टेबलों की आत्मदाह परेड की धमकी के बाद सरकार में हड़कंप

Thu, 20 Jan 2022 05:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 20 Jan 2022 05:34 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने गृह और वित्त विभाग के अधिकारियों को इस मांग पर वस्तु स्थिति से अवगत कराने के लिए कहा है। अधिकारी इस मांग को बजट घोषणा में शामिल करने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
himachal police constables demand for revised pay band
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संशोधित पे बैंड की मांग कर रहे कांस्टेबलों के 26 जनवरी को रिज मैदान पर आत्मदाह परेड की धमकी देने के बाद जयराम सरकार में हड़कंप मच गया है। सरकार के निर्देश पर प्रदेश पुलिस और सीआईडी के अफसर उन लोगों की तलाश में जुट गए हैं, जिन्होंने यह धमकी दी है। खास बात यह है कि अभी भी सिर्फ धमकी देने वालों की तलाश पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन संशोधित पे बैंड देने की आठ साल की मियाद को दो साल करने की मांग अब भी फाइलों में धूल फांक रही है। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने गृह और वित्त विभाग के अधिकारियों को इस मांग पर वस्तु स्थिति से अवगत कराने के लिए कहा है। अधिकारी इस मांग को बजट घोषणा में शामिल करने की तैयारी में हैं। चूंकि, विभिन्न संगठनों के प्रदर्शन और सरकार विरोधी बयानों के बाद सरकार की ओर से मांग माने जाने की घटनाएं हुई हैं। ऐसे में कांस्टेबलों में भी इस बात को लेकर एकराय बन रही है कि बिना आंदोलन किए सरकार मांग नहीं मानेगी। पुलिस कर्मियों के व्हाट्सएप ग्रुपों में भी यह बात कही जा रही है। इसके चलते अब कांस्टेबल धीरे-धीरे अपनी मांग मनवाने के लिए सरकार पर दबाव बढ़ा रहे हैं। 
विज्ञापन


बता दें, बुधवार को सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नाम लिखे पत्र में कांस्टेबलों ने चेतावनी दी है कि यदि 25 जनवरी तक 2015 से भर्ती हुए जवानों को न्याय नहीं मिला तो वे 26 जनवरी के दिन रिज पर गणतंत्र परेड के साथ पुलिस के जवान वर्दी में आत्मदाह परेड भी निकालेंगे। कांस्टेबलों की ओर से जारी इस चेतावनी से पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति है। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री ने अनुशासित पुलिस बल को अनुशासन में रहने की सलाह देते हुए कहा कि इस संबंध में गंभीरता से सोचा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed