फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Police Constable Recruitment: School Education Board passed written examination, achieved 32 marks, know the whole matter

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती : स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पास की लिखित परीक्षा, हासिल किए 32 अंक, जानें पूरा मामला

Wed, 06 Apr 2022 10:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Apr 2022 10:17 PM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा पास कर ली है। बोर्ड ने यह
परीक्षा अनुसूचित जाति वर्ग से पास की है। बोर्ड को 32 अंक भी हासिल हुए हैं। जानें पूरा मामला...

विज्ञापन
Himachal Police Constable Recruitment: School Education Board passed written   examination, achieved 32 marks, know the whole matter
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पास की कांस्टेबल भर्ती। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा पास कर ली है। बोर्ड ने यह परीक्षा अनुसूचित जाति वर्ग से पास की है। बोर्ड को 32 अंक भी हासिल हुए हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने यह आवेदन महिला कांस्टेबलों के रिक्त पदों के तहत किया था। जानकारी के अनुसार कांगड़ा पुलिस की ओर से पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत ली गई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है। इस दौरान क्रमांक नंबर 5443 में अभ्यर्थी ने अपने नाम की जगह पर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का नाम अंकित कर दिया है।

विज्ञापन


अनुसूचित जाति वर्ग से भरे गए इस फार्म में पिता का नाम अशोक कुमार दर्शाया गया है, जबकि लिखित परीक्षा में 32 अंक हासिल कर अगले चरण में प्रवेश भी किया है। अभ्यर्थी की ओर से की गई यह गलती अब लिखित परीक्षा के घोषित की गई सूची में उजागर हुई है।  ऐसे कई नाम थे, जोकि अभ्यर्थियों की ओर से गलत भरे गए हैं। एक्सल सीट में वही नाम दर्शाए गए हैं, जो अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन करने के दौरान भरे थे। हो सकता है कि अभ्यर्थी के नाम वाले कॉलम में शिक्षा बोर्ड का नाम भर दिया गया हो। - डॉ. खुशहाल शर्मा, एसपी कांगड़ा
विज्ञापन


26346 उम्मीदवारों ने पास की लिखित परीक्षा
बता दें हिमाचल में पुलिस कांस्टेबलों के पदों की भर्ती के लिए 27 मार्च 2022 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। परीक्षा में 74,757 उम्मीदवार शामिल हुए। इनमें से 26,346 ने लिखित परीक्षा पास की। जबकि 47,365 असफल रहे। 1046 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। कांस्टेबलों के पदों के लिए कुल 1,87,476 आवेदन प्राप्त हुए थे। पुलिस भर्ती बोर्ड के चेयरमेन जेपी सिंह ने बताया कि पांच अप्रैल को घोषित कांस्टेबल भर्ती का परिणाम हिमाचल पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। अब क्वालिफाइड उम्मीदवारों को जिला भर्ती कमेटी की ओर से दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed