फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal police Constable recruitment in trouble again, CBI probe demanded from High Court

HP Police Constable Recruitment: फिर संकट में हिमाचल पुलिस भर्ती, हाईकोर्ट से सीबीआई जांच की मांग

Mon, 14 Jul 2025 11:20 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 14 Jul 2025 11:20 AM IST
सार

आरोप है कि पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र 4-4 लाख रुपये में बेचे गए, जिससे पूरी भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। 

विज्ञापन
Himachal police Constable recruitment in trouble again, CBI probe demanded from High Court
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती एक बार फिर विवादों में घिर गई है। अभ्यर्थियों ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट से सीबीआई जांच की मांग की है। आरोप है कि पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र 4-4 लाख रुपये में बेचे गए, जिससे पूरी भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में भी पुलिस भर्ती में गड़बड़ी के आरोप लगे थे और प्रश्न पत्र लीक होने और धांधली के मामले सामने आए थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: नशे पर चोट : हिमाचल में एनडीपीएस के 5,000 मामले दर्ज, 36.95 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पुलिस भर्ती परीक्षा में कथित धांधली मामले में प्रदेश सरकार, लोक सेवा आयोग और सीबीआई को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने प्रतिवादियों को चार सप्ताह में जवाब देने को कहा है। प्रार्थियों ने परीक्षा रद्द कर सीबीआई जांच की मांग की है। प्रार्थियों ने आरोप लगाया है कि पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले ही पेपर लीक होने की बातें सामने आई है।

इस मामले में कुछ लोगों को कांगड़ा पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। शातिरों ने अभ्यर्थियों को पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में पास करवाने का झांसा देकर पैसों की ठगी की थी। कांगड़ा जिले से भी ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा को पास करवाने के नाम पर लोगों से ठगी की गई, जिसे लेकर पालमपुर पुलिस ने 7 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था और एफआईआर भी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन

16,000 युवाओं ने दी थी परीक्षा
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से ली गई पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 15 जून को आयोजित हुई थी। ग्राउंड परीक्षा पास करने वाले 16,000 युवाओं ने लिखित परीक्षा दी थी। कुल 1,088 पदों के लिए कांस्टेबल भर्ती हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed