फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Police Constable Final Result 2022 Shimla District Final Result Declared

HP Police Result: शिमला जिले में 117 युवा पहनेंगे खाकी, 41 पद रहे खाली, पुलिस भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित

Thu, 21 Jul 2022 09:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 21 Jul 2022 09:41 PM IST
सार

जिला शिमला में 158 पदों में से 117 पद ही भर पाए। इसमें 41 पद खाली रह गए। अब इन पदों को भरने के लिए फिर से पुलिस भर्ती का इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
Himachal Police Constable Final Result 2022 Shimla District Final Result Declared
पुलिस कांस्टेबल भर्ती परिणाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला जिले में पुलिस की सिपाही भर्ती का परिणाम वीरवार देर शाम घोषित कर दिया गया। सिपाही भर्ती के लिए पुरुष और महिला वर्ग के सैकड़ों अभ्यर्थी तय मानकों पर खरे नहीं उतर पाए। जिला शिमला में 158 पदों में से 117 पद ही भर पाए। इसमें 41 पद खाली रह गए। अब इन पदों को भरने के लिए फिर से पुलिस भर्ती का इंतजार करना होगा।

विज्ञापन


पुरुष कांस्टेबल पद के लिए 935 उम्मीदवार बुलाए थे। इसमें पुरुष कांस्टेबल के लिए 110 में से 80 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। महिला कांस्टेबल के 37 पदों में से 29 ही भरे गए हैं। चालक के 11 से 8 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन हुआ।
विज्ञापन


इसमें खेल, स्वतंत्रता सेनानी, आईआरडीपी, ओबीसी कोटे सहित विभिन्न आरक्षित श्रेणियों में कई अभ्यर्थी इस कसौटी पर खरे नहीं उतरे पाए। क्वालीफाई के लिए न्यूनतम 50 फीसदी अंक रखे थे। लिखित परीक्षा में प्रदेशभर में टॉपर रहे जिले के इशांत हांडा ने 100 में से 74.57 अंक हासिल किए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती के 158 पदों का परिणाम वेबसाइट पर उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमाण पत्रों के आधार पर मिले 15 अंक
पुलिस भर्ती प्रमाण पत्रों के आधार पर 15 नंबर दिए गए। इसमें शैक्षणिक योग्यता के आधार पर 2.5 नंबर, ग्रामीण एवं बैकवर्ड क्षेत्र के अभ्यर्थियों को एक नंबर, लैंडलेस अभ्यर्थियों को एक नंबर, एनएसएस और एनसीसी के चार नंबर, एलएमबी लाइसेंस के 1.5 नंबर, स्पोर्ट्स कोटे के अभ्यर्थियों का अंतरराष्ट्रीय, ओलंपिक, नेशनल लेवल के खिलाड़ी को एक नंबर दिया गया। इसके अलावा पांच नंबर हाइट के रखे थे।


कब क्या हुआ
20 नवंबर से तीन दिसंबर 2021 तक पुलिस लाइन भराड़ी में पुलिस कांस्टेबल के 158 पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई थी। इसमें से 5,114 उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए चयनित हुए हैं। इसमें पुरुष के 3,921, महिला 1,146 और चालक पद के लिए 47 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। इसके बाद 27 मार्च 2022 को शहर के विभिन्न केंद्रों पर लिखित परीक्षा हुई थी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की मूल्यांकन प्रक्रिया चार मई से शुरू से हुई, लेकिन पांच मई को लिखित परीक्षा के परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के कारण परीक्षा रद्द हो गई थी। इसके बाद दोबारा शहर के 11 केंद्रों पर 4 जुलाई को लिखित परीक्षा हुई। 10 जुलाई को 935 अभ्यर्थी परीक्षा में पास हुए थे। इसके बाद 18 से 20 जुलाई तक पुलिस लाइन कैथू में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के दस्तावेजों मूल्यांकन प्रक्रिया की जांच हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed