{"_id":"5a9bff234f1c1bc65c8b569a","slug":"himachal-police-constable-died-of-suffocation","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक गलती ने ले ली पुलिस कर्मचारी की जान, सदमे में परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक गलती ने ले ली पुलिस कर्मचारी की जान, सदमे में परिवार
अमर उजाला ब्यूरो, सांगला (किन्नौर)
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुएं से दम घुटकर एक पुलिस कर्मचारी की मौत हो गई है। मामला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के टापरी थाने का है। यहां पिछले आठ महीने से बतौर सिपाही तैनात बलवंत सिंह (30) शनिवार रात करीब 12:00 बजे ड्यूटी ऑफ होने के बाद सब्जी मंडी के पास क्वार्टर में हिटर ऑन कर सो गया।
विज्ञापन
इस वजह से बेड के आसपास रखे कपडे़ और सामान जल गया। हादसे का पता रविवार को उस वक्त चला जब बलवंत ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। बलवंत की ड्यूटी रविवार दोपहर तीन बजे से शुरू होनी थी। पुलिस थाना टापरी के एमएचसी ने ड्यूटी के लिए बलवंत को लगातार फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
लिहाजा, थाना प्रभारी श्याम तोमर के साथ कुछ जवान बलवंत के क्वार्टर में गए। दरवाजा खटखटाया मगर जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांककर देखा तो कपडे़ जले हुए दिखे। एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने कहा कि जवान का शरीर नहीं जला है।
विज्ञापन
प्राथमिक जांच में धुएं से दम घुटकर मौत होने की आशंका है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल कारणों का पता चलेगा। फिलहाल शव को जेएसडब्ल्यू के शव गृह में रखा गया है। पनजोत डाकघर भोरंज तहसील बौरंग, जिला हमीरपुर में बलवंत के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।