{"_id":"623efd0f5799b736997f89c3","slug":"himachal-police-checking-vehicles-at-parwanoo-barrier-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन: पन्नू की धमकी के बाद परवाणू में बढ़ाई गश्त, चेकिंग के बाद ही हिमाचल सीमा में दी जा रही बाहरी राज्यों के वाहनों को एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: पन्नू की धमकी के बाद परवाणू में बढ़ाई गश्त, चेकिंग के बाद ही हिमाचल सीमा में दी जा रही बाहरी राज्यों के वाहनों को एंट्री
Sat, 26 Mar 2022 05:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, परवाणू (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, परवाणू (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 26 Mar 2022 05:16 PM IST
सार
प्रदेश से सटी पंजाब और हरियाणा की सीमा पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस हिमाचल में दाखिल होने वाले सभी वाहनों की तलाशी ले रही है। जांच के बाद ही वाहनों को आने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
परवाणू बैरियर पर बाहरी राज्यों के वाहनों की चेकिंग करते पुलिस कर्मी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सिख फॉर जस्टिस संस्था के अध्यक्ष गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी के बाद प्रदेश की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणू में बाहरी राज्यों से आने वाले सभी वाहनों को चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। शनिवार को परवाणू टीटीआर समेत हरियाणा को प्रदेश से जोड़ने वाले तीनों बैरियरों पर सभी वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई। शिमला में 29 अप्रैल को भिंडरावाला के झंडे फहराने की धमकी के बाद सीएम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
प्रदेश से सटी पंजाब और हरियाणा की सीमा पर भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस हिमाचल में दाखिल होने वाले सभी वाहनों की तलाशी ले रही है। जांच के बाद ही वाहनों को आने दिया जा रहा है। पांच-पांच पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों की टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें एनएच कालका-शिमला पर पेट्रोलिंग के साथ गश्त भी कर रही हैं।
विज्ञापन
शनिवार सुबह से पुलिस टीमों ने परवाणू टीटीआर के समीप वाहनों की तलाशी शुरू कर दी है। यह गश्त दिन-रात रहेगी। उधर, डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने बताया कि परवाणू क्षेत्र हरियाणा सीमा से सटा है। धमकी मिलने के बाद गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस की तैनाती एक-चार के तहत की गई है, जिसमें एक अफसर और बाकी चार कर्मचारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन