{"_id":"6167035f1f11a93c1547f4a5","slug":"himachal-police-buys-bullet-proof-vehicles-for-vvips","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीवीआईपी के लिए हिमाचल पुलिस ने खरीदी बुलेट प्रूफ गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीवीआईपी के लिए हिमाचल पुलिस ने खरीदी बुलेट प्रूफ गाड़ियां
Thu, 14 Oct 2021 11:46 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:46 AM IST
सार
पुलिस ने देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा करने वाले स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) से दो बुलेट प्रूफ वाहनों की खरीद की है। इन सेकेंड हैंड वाहनों को पहले प्रधानमंत्री की सुरक्षा में इस्तेमाल किया जाता था। एसपीजी के वाहनों के प्रयोग के मानक बेहद उच्चतम हैं।
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में हर साल बड़ी संख्या में वीवीआईपी आते रहते हैं। हर बार जब भी वीवीआईपी प्रदेश में आते हैं तो हिमाचल प्रदेश पुलिस और सीआईडी को उनकी सुरक्षा के लिए पड़ोसी राज्यों का रुख करना पड़ता है। इस पुरानी परिपाटी को बदलने में जुटी हिमाचल पुलिस ने एक बड़ी कवायद की है। पुलिस ने देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा करने वाले स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) से दो बुलेट प्रूफ वाहनों की खरीद की है।
विज्ञापन
इन सेकेंड हैंड वाहनों को पहले प्रधानमंत्री की सुरक्षा में इस्तेमाल किया जाता था। एसपीजी के वाहनों के प्रयोग के मानक बेहद उच्चतम हैं। ऐसे में वह कुछ ही साल में अपने वाहनों को बदल लेती है और नई जैसी स्थिति वाली पुराने वाहनों की नीलामी करती है। इसी को देखते हुए हिमाचल पुलिस ने दो बुलेट प्रूफ टाटा सफारी खरीदी है जिन्हें अब वीवीआईपी की सुरक्षा में लगाया जाएगा। इससे पहले पुलिस ने हाल ही में जैमर वाहन की भी खरीद की थी।
विज्ञापन