फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal police bharti paper leak case Mukesh agnihotri demands CBI Probe

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला: मुकेश अग्निहोत्री बोले- सीबीआई से करवाई जाए जांच

Fri, 06 May 2022 12:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 06 May 2022 12:44 PM IST
सार

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल में पर्चा गैंग सक्रिय है। इसमें राजनीतिक और पुलिस के लोग भी शामिल हैं। तीन दर्जन लोगों ने अभी तक पर्चा खरीदा है। यदि सरकार सीबीआई जांच नहीं करवाती है तो सत्ता परिवर्तन होते ही कांग्रेस दोनों भर्तियों की दोबारा जांच करवाएगी।

विज्ञापन
himachal police bharti paper leak case Mukesh agnihotri demands CBI Probe
कांग्रेस के विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है। सोलन में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि एसआईटी से जांच करवाकर जयराम सरकार मामले को रफा-दफा करना चाहती है। सरकार के कार्यकाल में ऐसी कोई भर्ती नहीं हुई, जिसमें पर्चा लीक नहीं हुआ।

विज्ञापन


जयराम ठाकुर खुद गृह विभाग के मंत्री भी हैं। इसलिए उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। कहा कि दो साल में दो पुलिस भर्ती हुई हैं। दोनों में घोटाले हुए। 2020 में हुई पुलिस भर्ती में सरकार के मंत्री ने ही दलालों के रुकने के लिए कमरे बुक करवाए थे। मामले में सही जांच होती तो यह पेपर लीक न होता। दो ही विधानसभा क्षेत्रों सिराज और धर्मपुर के लिए भर्तियां की जा रही हैं।
विज्ञापन


कहा कि हिमाचल में पर्चा गैंग सक्रिय है। इसमें राजनीतिक और पुलिस के लोग भी शामिल हैं। तीन दर्जन लोगों ने अभी तक पर्चा खरीदा है। यदि सरकार सीबीआई जांच नहीं करवाती है तो सत्ता परिवर्तन होते ही कांग्रेस दोनों भर्तियों की दोबारा जांच करवाएगी। प्रदेश के 14 लाख बेरोजगार हैं, जिनके साथ सरकार धोखा करती आ रही है। मुख्यमंत्री जमीन पर नहीं होते। हेलिकॉप्टर में घूमते रहते हैं। उन्होंने तंज कसा, चार माह उन्हें आनंद लेने दीजिए, उसके बाद उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम की दौड़ में आया वो गया
मुकेश ने मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर कहा कि जो सीएम की दौड़ में आया, वह गया। इससे हाय तौबा है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, नवजोत सिंह सिद्धू, चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई पूर्व सीएम का उदाहरण दिया और कहा कि मुझे इसमें फंसना नहीं है। पहले विधायक बनना है। हमारा मकसद कांग्रेस को सत्ता में लाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed