फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: People surprised to see PM Modi speaking Kullavi, won heart

हिमाचल: पीएम मोदी को कुल्लवी बोलते देख हैरान हुए लोग, जीता दिल

Sat, 03 Oct 2020 10:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Oct 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
Himachal: People surprised to see PM Modi speaking Kullavi, won heart
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

...कैंढे सी तुसे, तुसा सैभी वे अपने प्यारे अटल बिहारी वाजपेयी री सोचा री बदौलत कुल्लू, लाहौल, लेह, लदाखे री लोका री तेईएं सुरंगा रा तोफहा तुसा सेभी वे मिलू। तुसा सेभी वे बहुत-बहुत बधाई और मुबारक। सोलंगनाला में हुई जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल्लवी बोली में लोगों का हालचाल पूछा। अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन की लोगों को कुल्लवी भाषा में बधाई दी।

विज्ञापन


इससे पहले स्थानीय देवता कंचन नाग और देव भूमि को प्रणाम भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुल्लवी भाषा में बोलते हुए देख लोग हैरान हुए। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मनाली के साथ लगाव का भी जिक्र किया। मनाली में बिताए अपने पुराने दिनों को भी याद किया। मोदी ने जनसभा में कुल्लवी परिधानों में आई महिलाओं को देखकर कैंढे सी तुसे कहकर पुकारा तो सभा स्थल पर महिलाओं का जोश और दोगुना हो गया। महिलाओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 

विज्ञापन

विधायक बोले -मेरे ससुराल का सफर कम हो गया 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभाओं के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हुए तो इस सुरंग में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई। रैली के लिए आए विधायक इस सुरंग के आसपास सेल्फी लेते रहे। झंडूता के भाजपा विधायक जीतराम कटवाल तो अटल टनल के दक्षिणी मुहाने पर खड़े-खड़े बहुत खुश थे।

उनका कहना था कि उनका ससुराल लाहौल में है। अब लंबा सफर नहीं करना होगा। कुछ लाहौली महिलाएं भी इस छोर पर खड़ी सेल्फी ले रही थीं और वे कह रही थीं कि वे नाचते हुए इधर को आईं। सेना के जवानों का एक दल भी बहुत उत्साहित था। वह दक्षिणी छोर से उत्तरी छोर की ओर जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed