फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Panchayat Elections 79676 Candidates Enter the Fray Narkanda Nagar Panchayat Elected Uncontested

Himachal Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव में 79,676 ने ठोकी ताल, निर्विरोध चुनी गई नारकंडा नगर पंचायत

Tue, 12 May 2026 10:23 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 12 May 2026 10:23 AM IST
सार

Himachal Panchayat Chunav: हिमाचल प्रदेश में 79,676 लोगों ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। जिलावार आंकड़ों पर नजर डालें तो कांगड़ा जिला सबसे आगे रहा। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार अब 12 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Panchayat Elections 79676 Candidates Enter the Fray Narkanda Nagar Panchayat Elected Uncontested
नामांकन करने वाले उम्मीदवार ग्रामीणों के साथ। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अंतिम दिन 37,114 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। कुल 79,676 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। उधर, प्रदेश की सबसे छोटी नगर पंचायत नारकंडा को निर्विरोध चुन लिया गया है। आयोग को देर रात तक चंबा जिले के पांगी विकास खंड से सूचना प्राप्त नहीं हुई, ऐसे में कुल प्रताशियों का आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है। जिलावार आंकड़ों पर नजर डालें तो कांगड़ा जिला सबसे आगे रहा, जहां कुल 14,590 नामांकन पत्र दाखिल हुए। इसके बाद मंडी में 14,517 और चंबा में 8,002 नामांकन प्राप्त हुए। लाहौल-स्पीति में सबसे कम 493 नामांकन पत्र दाखिल हुए। 

विज्ञापन


शिमला जिले में 7,614, कुल्लू में 5,817, सिरमौर में 5,970, हमीरपुर में 5,333, सोलन में 5605, ऊना में 5,823, किन्नौर में 1,428 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। अंतिम दिन बिलासपुर जिले में 1744, चंबा में 3354, हमीरपुर में 2213, कांगड़ा में 7194, किन्नौर में 815, लाहौल-स्पीति में 210, कुल्लू में 2930, मंडी में 6606, शिमला में 4155, सिरमौर में 3256, सोलन में 2647 और ऊना जिले में 1990 नामांकन किए गए।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनावों की अधिसूचना 29 अप्रैल को जारी की थी। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार अब 12 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। यह प्रक्रिया संबंधित रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की निगरानी में सुबह 10 बजे से शुरू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 मई को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे और उसी दिन चुनाव चिह्न भी आवंटित किए जाएंगे। पंचायतीराज संस्थाओं के लिए मतदान तीन चरणों में 26, 28 और 30 मई 2026 को करवाया जाएगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक बैलेट पेपर और मतपेटियों के माध्यम से होगा।

नारकंडा नगर पंचायत को 21 लाख रुपये देने की घोषणा
प्रदेश की सबसे छोटी नगर पंचायत नारकंडा को निर्विरोध चुना गया है। सोमवार को इस पंचायत में नामांकन वापसी का दिन था। इस दिन छह प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया। सात वार्ड सदस्यों के लिए कुल 13 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। नगर पंचायत नारकंडा में कुल 432 मतदाता हैं। वार्ड नंबर-एक से नरेश कैंथना, वार्ड नंबर-दो से कविता नेगी, वार्ड नंबर-तीन से मधुबाला, वार्ड नंबर-चार से शशि कैंथला, वार्ड नंबर-पांच से कुसुमलता, वार्ड नंबर-छह से केदार नाथ और वार्ड नंबर-सात से मीरा राज्टा को सदस्य चुना गया है। सोमवार को छह प्रत्याशियों के नाम वापस लेने के बाद इस नगर पंचायत के सभी सात वार्डों को रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम कुमारसैन मुकेश कुमार की ओर निर्विरोध घोषित किया गया। ठियोग-कुमारसैन विधानसभा के समाजसेवी एवं ग्रीनबेरी वेलफेयर फाउंडेशन के चेयनमैन राजेश कुमार नगर पंचायत नारकंडा को 21 लाख रुपये देंगे। उन्होंने घोषणा की है कि नगर पंचायत नारकंडा के प्रत्येक वार्ड के विकास के लिए तीन-तीन लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed