{"_id":"6005a8d88ebc3e31c87ac6cf","slug":"himachal-panchayat-election-second-phase-voting-live-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Panchayat Election 2021 LIVE: दूसरे चरण के चुनाव के लिए 1,208 पंचायतों में हुआ 79 % मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Panchayat Election 2021 LIVE: दूसरे चरण के चुनाव के लिए 1,208 पंचायतों में हुआ 79 % मतदान
Tue, 19 Jan 2021 06:22 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 19 Jan 2021 06:22 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण के चुनाव के लिए मंगलवार को 1208 पंचायतों में 79 फीसदी मतदान हुआ। सुबह 8.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक वोटिंग हुई। कोरोना संक्रमित और होम क्वारंटीन वोटरों ने चार बजे के बाद मतदान किया। कुछ देर में वोटों की गिनती की जाएगी और पंचायतों के विजयी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के नतीजे 22 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। तीसरे और अंतिम चरण में 21 जनवरी को 1,137 पंचायतों में मतदान होगा। पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...
विज्ञापन
विजयपुर में बीडीसी और जिला परिषद के लिए मतदान करने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा परिवार सहित।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
79 फीसदी मतदान
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण के चुनाव के लिए 79 फीसदी मतदान हुआ है। जिला सिरमौर में 70.20 प्रतिशत, सोलन में 68.30 प्रतिशत, कुल्लू में 64.80 प्रतिशत, ऊना में 66.40 प्रतिशत और बिलासपुर में 65.30 प्रतिशत मतदान हुआ है। 75 कोरोना मरीजों ने भी मतदान में हिस्सा लिया। हमीरपुर में 23 और कांगड़ा में 25 कोरोना मरीजों ने वोट डाले। किन्नौर में कोई भी कोरोना संक्रमित वोट डालने नहीं पहुंचा।
जिला मतदान प्रतिशत
बिलासपुर 65.30
चंबा 60.50
हमीरपुर 61.90
कांगड़ा 59.90
किन्नौर 60.40
कुल्लू 64.80
मंडी 64.50
शिमला 62.90
सिरमौर 70.20
सोलन 68.30
ऊना 66.40
दोपहर दो बजे तक 58.10 फीसदी मतदान
दोपहर दो बजे तक 58.10 फीसदी मतदान हुआ है। जिला सिरमौर में 65.10 प्रतिशत, सोलन में 64.70 प्रतिशत, कुल्लू में 62.90 प्रतिशत, ऊना में 61.99 प्रतिशत और बिलासपुर में 60.30 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन
जिला मतदान प्रतिशत
बिलासपुर 60.30
चंबा 56.20
हमीरपुर 57.30
कांगड़ा 53.70
किन्नौर 45.60
कुल्लू 62.90
मंडी 57.20
शिमला 55.70
सिरमौर 65.10
सोलन 64.70
ऊना 61.99
12 बजे तक 39.96 फीसदी मतदान
दोपहर 12 बजे तक 39.96 फीसदी मतदान हुआ है। जिला सिरमौर में 45.60 प्रतिशत और सोलन में 44.70 प्रतिशत मतदान हुआ है। बुजुर्गों और युवाओं में मतदान को लेकर खूब जोश दिखा।
विज्ञापन
जिला मतदान प्रतिशत
बिलासपुर 40.60
चंबा 38.10
हमीरपुर 39.30
कांगड़ा 37.70
किन्नौर 31.60
कुल्लू 40.40
लाहौल स्पीति 00
मंडी 38.70
शिमला 39.70
सिरमौर 45.60
सोलन 44.70
ऊना 42.30
जेपी नड्डा ने बीडीसी और जिप के लिए डाला वोट
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुबह 11 बजे अपनी गृह पंचायत में बीडीसी और जिला परिषद सदस्य के चुनाव के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला विजयपुर में मतदान किया। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्वदेश ठाकुर ने बताया कि नड्डा ने परिवार सहित मतदान किया और उसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए। नड्डा की गृह पंचायत विजयपुर में प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्यों को निर्विरोध चुन लिया गया है। लेकिन जिला परिषद और बीडीसी के लिए चुनाव हो रहे हैं।
कोरोना संक्रमित और होम क्वारंटीन चार बजे के बाद कर सकेंगे मतदान
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण के चुनाव के लिए मंगलवार को 1208 पंचायतों में सुबह 8.00 बजे से मतदान शुरू हो चुका है जो शाम 4.00 बजे तक चलेगा। सुबह 10 बजे तक 18.20 फीसदी मतदान हुआ है। कोरोना संक्रमित और होम क्वारंटीन मतदान 4 बजे के बाद मतदान कर सकेंगे। मतदान के बाद वोटों की गिनती की जाएगी और पंचायतों के विजयी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के नतीजे 22 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। दूसरे चरण के चुनाव के लिए 7,160 पोलिंग पार्टियां तैनात की गई हैं। तीसरे और अंतिम चरण में 21 जनवरी को 1,137 पंचायतों में मतदान होगा।
सुबह 10 बजे तक जिलों में हुआ मतदान
जिला मतदान प्रतिशत
बिलासपुर 19.10
चंबा 17.00
हमीरपुर 17.30
कांगड़ा 16.60
किन्नौर 14.60
कुल्लू 19.20
लाहौल स्पीति 00
मंडी 18.60
शिमला 17.70
सिरमौर 21.00
सोलन 20.70
ऊना 18.19
सोलन जिले के कुनिहार की बेटी व बॉलीवुड गायिका शिल्पा जोशी के साथ भाजपा अर्की मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने भी मतदान किया।
प्रधानों और उप प्रधानों को एसडीएम शपथ दिलाएंगे
प्रदेश में पंचायतों की 27 जनवरी की पहली बैठक में प्रधान ही नए पंचों को शपथ दिलाएंगे। जबकि प्रदेश में नए चुने गए प्रधानों और उप प्रधानों को 22 से 26 जनवरी तक संबंधित एसडीएम शपथ दिलाएंगे।प्रदेश की कुल 3585 पंचायतों के लिए नए प्रधान, उप प्रधान और वार्ड पंच चुनाव के माध्यम से चुने जा रहे हैं। प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पंचायतों के नए प्रतिनिधियों को शपथ दिलाने का कार्यक्रम तय कर दिया है।
प्रधानों और उपप्रधानों को क्षेत्र के संबंधित एसडीएम 22 से 26 जनवरी तक शपथ दिलाएंगे। दूसरी ओर, प्रदेश में जिला परिषद और पंचायत समिति के वार्ड सदस्यों को जीतने के हफ्ते के भीतर शपथ दिलवाने का प्रावधान है। विभाग के अधिकारी बताते हैं कि नियमों में प्रावधान किया गया है कि जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों को चुनाव जीतने के हफ्ते के भीतर शपथ दिलाना जरूरी है। ये सदस्य शपथ ग्रहण करने के बाद जिप और पंस के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनेंगे।