फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Now CID employee arrested in case related to Sandeep Shah Chitta smuggler gang

हिमाचल: संदीप शाह चिट्टा तस्कर गिरोह से जुड़े मामले में अब सीआईडी कर्मचारी गिरफ्तार

Mon, 25 Aug 2025 10:48 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 25 Aug 2025 10:48 AM IST
सार

सीआईडी से पहले वह जिला पुलिस में भी तैनात रह चुका है। पुलिस इस मामले में आरोपी की संलिप्तता को लेकर पूछताछ के आधार पर आगामी जांच कर रही है।

विज्ञापन
Himachal: Now CID employee arrested in case related to Sandeep Shah Chitta smuggler gang
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर संदीप शाह गिरोह से जुडे मामले में शिमला पुलिस ने सीआईडी के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन के साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई अमल में लाई है। आरोपी की पहचान रजत के रूप में हुई है। वह वर्तमान में शिमला में सेवाएं दे रहा है। सीआईडी से पहले वह जिला पुलिस में भी तैनात रह चुका है। पुलिस इस मामले में आरोपी की संलिप्तता को लेकर पूछताछ के आधार पर आगामी जांच कर रही है।

विज्ञापन

स्टेट सीआइडी ने भी सूचना मिलने के बाद अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरोह के मामले में पुलिस अभी तक गिरोह के सरगना संदीप शाह समेत 69 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें 59 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र भी दाखिल किया जा चुका है। अब गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अनुपूरक आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा। वहीं सीआइडी के एक आलाधिकारी ने नाम नहीं बताने पर कहा कि उन्हें इस बारे में सूचना मिली है। सीआईडी अपने स्तर पर भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोलकाता में बैठकर दिल्ली से नशे के धंधा चला रहा था संदीप
अभी तक की जांच में सामने आया है कि संदीप शाह कोलकाता में बैठकर दिल्ली से नशा तस्करी का यह रैकेट चला रहा था। इसके लिए वह बेरोजगार और नशे के आदी युवाओं का इस्तेमाल करता था। पहले नशे सी खेप को शिमला पहुंचाया जाता था। इसके बाद छोटी-छोटी मात्रा में चिट्टे को जगह-जगह छिपाया जाता था।

विज्ञापन

सरगना को खरीदार से ऑनलाइन पेमेंट मिलने के बाद उसे संदीप शाह वीडियो और लोकेशन भेजकर नशे की सप्लाई लेने के लिए कहता था। सॉफ्टवेयर इंजीनियर शाह तकनीक की मदद से कई साल तक शिमला शहर और जिले के अन्य क्षेत्रों में नशा तस्करी का रैकेट चलाता रहा। नशा तस्करी के लिए वह डार्क वेब का इस्तेमाल करता था। अपनी पहचान छिपाने के लिए वर्चुअल नंबर प्रयोग में लाता था।


संदीप शाह नशा तस्कर गिरोह के मामले में सीआईडी कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम जारी है और आगे भी जारी रहेगी। -संजीव कुमार गांधी, एसएसपी शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed