{"_id":"60f9430e8ebc3e0a02433f07","slug":"himachal-news-youth-drowned-in-chandratal-lake-kahaul-spiti-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रताल में मनाली निवासी डूबा, स्पीति में कर्नाटक के पर्यटक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रताल में मनाली निवासी डूबा, स्पीति में कर्नाटक के पर्यटक की मौत
Thu, 22 Jul 2021 06:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 22 Jul 2021 06:26 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर रेस्क्यू टीम चंद्रताल रवाना कर दी है। बीते साल भी मनाली का एक युवक नहाते समय चंद्रताल झील में डूब गया था।
विज्ञापन
चंद्रताल झील (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति की चंद्रताल झील में नहाते समय एक व्यक्ति डूब गया है। प्रशासन ने झील से शव निकालने के लिए रेस्क्यू टीम रवाना कर दी है। उधर, स्पीति के ही काजा में कर्नाटक के एक पर्यटक की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक स्पीति उपमंडल के अंतर्गत समुद्रतल से 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित चंद्रताल झील में नहाने उतरा मनाली के गांव जगतसुख का रोहित ठाकुर (40) पुत्र लोतराम डूब गया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर रेस्क्यू टीम चंद्रताल रवाना कर दी है। बीते साल भी मनाली का एक युवक नहाते समय चंद्रताल झील में डूब गया था। उधर, स्पीति के ही काजा में एक पर्यटक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बुधवार रात एक पर्यटक शंकर भार्गव पुत्र शिव शंकर निवासी दक्षिण बंगलूरू (कर्नाटक) को उपचार के लिए काजा अस्पताल लाया गया था, जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन