{"_id":"5f4bbc0f8ebc3e176a7e7475","slug":"himachal-news-youth-commit-suicide-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूतों के फीतों से फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूतों के फीतों से फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या
Sun, 30 Aug 2020 08:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, बरमाणा (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, बरमाणा (बिलासपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 30 Aug 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बिलासपुर के बरमाणा के कैंचीमोड़ में एक युवक का शव जूतों के फीतों से लटका मिला। युवक मंडी का है और बरमाणा के लघट में फर्नीचर की दुकान पर काम करता था। शनिवार देर शाम इसने घर जाने के लिए दुकान के पास से बस ली थी, लेकिन यह बीच रास्ते में ही उतर गया और रविवार सुबह लोगों ने इसे पेड़ से लटका देखा। सूचना मिलने पर बरमाणा थाने से पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटा लिए हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या मान रही है, लेकिन फीतों को लेकर हत्या के एंगल पर भी जांच की जाएगी। मंडी जिले के डडौर गांव का पंकज (23) बरमाणा के लघट में फर्नीचर की दुकान में काम करता था। युवक के जूते और मोबाइल सड़क पर पड़ा मिला। अन्वेषणाधिकारी संजीव पुंडीर ने मौके पर पहुंच गवाहों के बयान दर्ज किए। उसके बाद उन्होंने इसकी सूचना एफएसएल शिमला को दी है।
विज्ञापन
एफएसएल टीम के आने के बाद ही शव को पेड़ से उतारा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज मंडी भेज दिया है। बताते चलें कि दो दिन पहले ही युवक घर गया था। उस दौरान उसने अपनी मां से मारपीट भी की थी। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का ही सामने आ रहा, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि मौत का असली कारण क्या है। एएसपी बिलासपुर अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन