{"_id":"600ebd3f8ebc3e545227fafe","slug":"himachal-news-women-in-race-for-zila-parishad-adhyaksh-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिप अध्यक्ष की कुर्सी के लिए अपनों से मुकाबला, महिलाओं का पलड़ा भारी, ये हैं दौड़ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिप अध्यक्ष की कुर्सी के लिए अपनों से मुकाबला, महिलाओं का पलड़ा भारी, ये हैं दौड़ में
Tue, 26 Jan 2021 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 26 Jan 2021 05:00 AM IST
विज्ञापन
मंत्री महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में सीएम जयराम ठाकुर के गृहजिला मंडी में सबसे पहले भाजपा जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की ताजपोशी हो सकती है। 29 जनवरी को जिला परिषद सभागार भ्यूली मंडी में सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह की सूचना प्रशासन ने जारी कर दी है। इसके बाद पहली बैठक में ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का एलान संभव है। मंडी जिला परिषद के 36 वार्डों में 20 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। पार्टी से हटकर चुनाव लड़ने वाले तीन निर्दलीय भी भाजपा के हैं। बैठक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चयन को 24 के समर्थन की जरूरत रहेगी।
विज्ञापन
23 पहले से ही हैं। एक मोहरे को तोड़कर भाजपा 24 के जादुई आंकड़े का दावा कर रही है, लेकिन इसमें भी एक पेच है। 20 में से 12 सीटें भाजपा समर्थित महिला नेताओं ने जीती हैं। अध्यक्ष पद की ताजपोशी के लिए महिला नेताओं का पलड़ा भारी है। दिग्गज नेताओं के करीबी अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं। सराज से सीएम की करीबी द्रोंपती देवी, बल्ह से नड्डा की रिश्तेदार प्रियंता और मंत्री महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं। ऐसे में भाजपा में अपनों में ही मुकाबला चल रहा है।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह बेटी को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। सराज और बल्ह से जीतकर आए धुरंधर अपनी गोटियां फिट करने में लगे हैं। कुछ समर्थक सोशल मीडिया में निर्दलीय चुनाव लड़कर जीतने वाले भाजपाइयों की दावेदारी जता रहे हैं। करारी हार के बाद कांग्रेस पहले ही जिला परिषद अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर हो चुकी है। उधर, डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि शपथ समारोह व अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का निर्वाचन 29 जनवरी को सुबह 11 बजे मंडी के जिला परिषद सभागार में होगा।
विज्ञापन