फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: woman commits suicide in army hospital after delivery

सेना अस्पताल में फंदे पर झूल गई महिला, कुछ दिन पहले ही हुई थी डिलीवरी

Wed, 14 Oct 2020 09:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, इंदौरा/ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, इंदौरा/ठाकुरद्वारा (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 14 Oct 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: woman commits suicide in army hospital after delivery
सांकेतिक तस्वीर

सेना अस्पताल में महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पठानकोट के मामून कैंट में तैनात नरिंद्र कुमार की पत्नी रेशमी (25) आर्मी अस्पताल पठानकोट में डिलीवरी करवाने के लिए भर्ती हुई थी। बीते दिन महिला की डिलीवरी हुई थी। इसी बीच सुबह चार बजे महिला ने कमरे से बाहर जाकर अस्पताल के पिछली तरफ बनी बालकनी के रोशनदान से फंदा लगा लिया।

विज्ञापन


इस दौरान उसका पति कमरे में ही सोया हुआ था। अस्पताल प्रशासन और उसके पति को जब इस बात का पता चला तो तुरंत महिला को फंदे से उतारा गया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। वहीं अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना ढांगू पुलिस चौकी को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद नुरपुर के डीएसपी अशोक रत्न, डमटाल पुलिस थाना के अतिरिक्त प्रभारी रमेश बैंस, ढांगू पुलिस चौकी के प्रभारी गुरध्यान शर्मा आर्मी अस्पताल पहुंचे और महिला के शव को अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए नुरपुर अस्पताल भेज दिया है। डीएसपी नुरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस महिला के पति से पूछताछ कर रही है। महिला के मायके वालों को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed