{"_id":"60caf505a8053b567d60ae29","slug":"himachal-news-vehicle-stranded-in-granphu-kaza-highway-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रांफू-काजा मार्ग में फंसा शव लेकर जा रहा वाहन, वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रांफू-काजा मार्ग में फंसा शव लेकर जा रहा वाहन, वायरल हुआ वीडियो
Thu, 17 Jun 2021 05:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कोकसर (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, कोकसर (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 17 Jun 2021 05:30 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने कहा कि दोनों वाहनों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि लोग मौसम को देखते हुए ही यात्रा करें।
विज्ञापन
ग्रांफू-काजा हाईवे पर फंसे वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरसात शुरू होते ही ग्रांफू-काजा हाईवे-505 में जगह-जगह भूस्खलन का दौर जारी है। ग्रांफू-काजा मार्ग में आने वाले एक नाले में भूस्खलन से दो वाहन फंस गए। एक वाहन में छत के ऊपर शव भी था। दोनों वाहनों में कुल 15 लोग थे। दोनों वाहनों के नाले में फंस जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामला सोमवार का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जब काजा में मरे एक व्यक्ति के शव को लाने के लिए कुछ लोग गए थे, लेकिन नाले में गाड़ी के टायर नीचे बैठ गए और वाहन नाले के बीचोंबीच फंस गया। वायरल वीडियो में एक शख्स मदद की गुहार भी लगा रहा था। वीडियो में साफ नजर आ रहा था कि नाले में बड़े-बड़े पत्थर गिरे हुए थे। ऐसे में वाहनों को यहां से निकालना मुश्किल था।
विज्ञापन
जैसे ही इस घटना की सूचना बीआरओ को मिली तो टीम ने मौके पर पहुंचकर नाले में फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू किया। पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने कहा कि दोनों वाहनों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि लोग मौसम को देखते हुए ही यात्रा करें।
विज्ञापन