फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: union cabinet minister anurag thakur himachal pradesh tour programme

जन आशीर्वाद यात्रा: केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार हिमाचल आएंगे अनुराग ठाकुर

Wed, 18 Aug 2021 05:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 18 Aug 2021 05:53 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जन आशीर्वाद यात्रा के प्रदेश प्रभारी संजीव कटवाल ने कहा कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर 19 अगस्त को हिमाचल पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Himachal News: union cabinet minister anurag thakur himachal pradesh tour programme
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद अनुराग ठाकुर वीरवार को पहली बार हिमाचल आ रहे हैं। उनका हिमाचल भवन चंडीगढ़ से लेकर शिमला तक जोरदार स्वागत होगा। शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला के बाहर उनका स्वागत करेंगे। यहां जनसभा भी होगी। पांच दिन की जन आशीर्वाद यात्रा चारों लोकसभा क्षेत्रों से होकर 630 किलोमीटर लंबी होगी। बुधवार को अनुराग के दौरे के लिए सोलन, शिमला और अन्य स्थानोें में समीक्षा बैठकें हुईं।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जन आशीर्वाद यात्रा के प्रदेश प्रभारी संजीव कटवाल ने कहा कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर 19 अगस्त को हिमाचल पहुंचेंगे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी उपस्थित रहेंगे। सभी विधायक, 2017 के विधानसभा प्रत्याशी, निगमों-बोर्डों के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, जन प्रतिनिधि, प्रदेश, जिला, मंडल के पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता अपने-अपने मंडल में इस यात्रा का स्वागत करेंगे। 
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर का प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, मंत्री सुखराम चौधरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, विधायक चेयरमैन, वाइस चेयरमैन एवं सिरमौर जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ सुबह 9:30 बजे हिमाचल भवन में स्वागत करेंगे। यह यात्रा दोपहर 11 बजे ओल्ड बस स्टैंड परवाणू में प्रवेश करेगी। यहां स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल, सोलन के विधायक, चेयरमैन, वाइस चेयरमैन एवं जिला सोलन एवं कसौली मंडल के कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा 12 बजे धर्मपुर पहुंचेगी। दोपहर 2:15 बजे वह सर्किट हाउस सोलन पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री शाम 3:15 बजे मुख्य बाजार कंडाघाट और सायं चार बजे मुख्य बाजार शोघी पहुंचेंगे। शाम 4:30 बजे अनुराग होटल पीटरहॉफ शिमला पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मंत्री सुरेश भारद्वाज और जिला एवं शिमला मंडल उनका स्वागत करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री पीटरहॉफ में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।


वीरभद्र के निर्वाचन क्षेत्र रहे अर्की में गरजेंगे अनुराग 
संजीव कटवाल ने बताया कि 20 अगस्त को अनुराग ठाकुर सुबह 10 बजे भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर पहुंचेंगे। 10:15 बजे घणाहट्टी बाजार में शिमला ग्रामीण मंडल केंद्रीय मंत्री का स्वागत करेगा। अनुराग 10:30 बजे अर्की अर्की के गलोग पहुंचेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के क्षेत्र अर्की में वह जनसभा को संबोधित करेंगे। अर्की में विधानसभा उपचुनाव प्रस्तावित हैं। 12:00 बजे वह दाड़लाघाट, 12:30 भराड़ीघाट, एक बजे जिला बिलासपुर के नम्होल पहुंचेंगे। 6 बजे सर्किट हाउस मंडी में उनका स्वागत किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed