{"_id":"6280f51f87953632e3449c51","slug":"himachal-news-two-youths-drowned-in-markanda-river-in-sirmour-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Markanda River Sirmour: नदी में नहाने उतरे हरियाणा के दो युवकों की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Markanda River Sirmour: नदी में नहाने उतरे हरियाणा के दो युवकों की डूबकर मौत
Sun, 15 May 2022 07:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 15 May 2022 07:56 PM IST
सार
गर्मी से निजात पाने के लिए चार युवक मारकंडा नदी में एक कुंड में नहाने उतर गए। गौरव और रमन की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरमौर जिला मुख्यालय से महज सात किलोमीटर दूर मारकंडा नदी में नहाने उतरे दो युवकों की डूबने से मौत हो गई है। दोनों ही मृतक हरियाणा के रहने वाले थे। मृतकों की शिनाख्त गौरव (18) पुत्र कमलेश कुमार और रमन (30) पुत्र राजकुमार निवासी बिलासपुर, तहसील शहजादपुर, जिला अंबाला (हरियाणा) के तौर पर हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बिलासपुर गांव के चार युवक रविवार को नाहन के समीप खजुरना पहुंचे। गर्मी से निजात पाने के लिए चारों युवक मारकंडा नदी में एक कुंड में नहाने उतर गए। कुछ ही देर बाद कुंड में नहाते वक्त गौरव और रमन डूबने लगे। दोस्तों को डूबता देख अन्य दो साथी संदीप और अर्शदीप पानी से बाहर निकलकर सहायता के लिए चिल्लाने लगे। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक गौरव और रमन कुंड की गहराई में डूब चुके थे।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर बबीता राणा व पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों ने दोनों युवकों के शवों को बाहर निकाला। एक युवक का शव काफी गहराई में होने की वजह से गोताखोरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बबीता राणा ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। मृतकों के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन