फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal News : Two youth arrested with charas by police at swarghat bilaspur

कार सवार युवाओं से पौने दो किलो चरस बरामद

Sat, 25 Jul 2020 06:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, स्वारघाट (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, स्वारघाट (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 25 Jul 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
Himachal News : Two youth arrested with charas by police at swarghat bilaspur
- फोटो : अमर उजाला

स्वारघाट क्षेत्र के री-लिंक रोड के किनारे खड़ी एक कार से पुलिस की एसआईयू टीम ने पौने दो किलो चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जबकि, दो अन्य युवक फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह साढ़े तीन बजे एसआईयू टीम गश्त पर थी। इस दौरान री-गांव के लिंक रोड के समीप गरामोड़ (कैंची मोड़) के पास सुनसान जंगल के किनारे एक पंजाब नंबर की कार खड़ी थी।

विज्ञापन


पुलिस को देखकर कार सवार घबरा गए। एसआईयू टीम के पहुंचने से पहले ही पिछली सीट पर बैठे दो युवक कार का दरवाजा खोलकर जंगल की तरफ भाग गए। जबकि, चालक और उसके साथ बैठे एक अन्य युवक को पुलिस ने दबोच लिया। दोनों ही साथियों के भागने को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जिस पर कार की तलाशी ली गई तो 1.642 किलो चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों की पहचान शिवम मोगा (23) निवासी नामदेव नगर, जिला फाजिल्का (पंजाब) और अंकित शर्मा (22) पुत्र बालकृष्ण शर्मा निवासी ददाहू जिला सिरमौर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जबकि फरार अन्य दो युवक सिरमौर जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। इसके साथ ही पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से चरस खेप के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस पता लगा रही है कि यह चरस खेप कहां से लाई गई थी और कहां ले जाई जा रही थी। इस संबंध में डीएसपी संजय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में छानबीन जारी है। फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed