फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal News : two killed in truck accident in bilaspur

कैटरिंग का सामान ले जा रहा ट्रक पलटा, दो की मौत

Mon, 23 Nov 2020 07:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 23 Nov 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
Himachal News : two killed in truck accident in bilaspur
- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

चंडीगढ़ से सुंदरनगर कैटरिंग का सामान ले जा रहा ट्रक धौलरा के पास पलटकर घर की छत जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक घायल को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया है। ट्रक में लोड की हुई पाइपों के नीचे दबने से दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ट्रक में पांच लोग सवार थे। जिनमें दो को हल्की चोटें आई है।

मिली जानकारी के अनुसार कैटरिंग का सामान लेकर एक ट्रक चंडीगढ़ से सुंदरनगर जा रहा था। परंतु जैसे ही वह धौलरा के समीप पहुंचा, अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे घर की छत पर जा गिरा। ट्रक में पांच लोग सवार थे। जिसमें तीन लोग पीछे बैठे थे। वहीं दो आगे बैठे थे। ट्रक में पीछे बैठे तीन लोग कैटरिंग की पाइपों के नीचे दब गए। जिनमें से दो की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया है।

विज्ञापन


ट्रक चालक व उसके साथ बैठे व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं। ट्रक पलटने के बाद मौके पर सहायता के लिए पहुंचा डियारा सेक्टर का एक स्थानीय युवक भी घायल हुआ है। डीएसपी बिलासपुर संजय शर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान नरेश भींदवर (34) व अजय शाह के रूप में की गई है। ये दोनों बिहार के रहने वाले थे। वहीं इस हादसे में बुंदेल (45)  गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज पीजीआई में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे के दौरान सहायता के लिए मौके पर पहुंचा डियारा सेक्टर का यासीर भी घायल हुआ है। जिसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। वहीं दो अन्य घायल चालक ब्रिज नंदन  (45) व शंकर कुमार (25) यादव बिलासपुर अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने इस संदर्भ में सदर थाना में केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed