{"_id":"6141c6078ebc3ee531058a2e","slug":"himachal-news-truck-hits-escort-vehicle-of-convoy-governor-rajendra-vishwanath-arlekar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: ट्रक ने पायलट वाहन और राज्यपाल की गाड़ी को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: ट्रक ने पायलट वाहन और राज्यपाल की गाड़ी को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे
Wed, 15 Sep 2021 06:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 15 Sep 2021 06:35 PM IST
सार
राज्यपाल का काफिला परवाणू के कामली पुल के समीप पहुंचा तो एक ट्रक काफिले के बीच आ गया। ट्रक ने पायलट और राज्यपाल की गाड़ी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ पायलट वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीरकपुर-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर परवाणू के समीप मंगलवार देर रात राज्यपाल के काफिले में चल रही राज्यपाल की गाड़ी समेत पायलट वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि राज्यपाल सहित सभी लोग सुरक्षित हैं। यह हादसा मंगलवार रात करीब 11 बजे हुआ। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर काफिले सहित चंडीगढ़ से शिमला की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
काफिला परवाणू के कामली पुल के समीप पहुंचा तो एक ट्रक काफिले के बीच आ गया। ट्रक ने पायलट और राज्यपाल की गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद देर तक वाहन मौके पर रुके रहे। पायलट गाड़ी के चालक और राज्य गुप्तचर विभाग में तैनात रमेश कुमार ने सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि वे सवा दस बजे चंडीगढ़ से शिमला की ओर चले थे। राज्यपाल की गाड़ी के आगे पायलट वाहन लेकर अपनी लेन से शिमला की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
इस बीच, एक ट्रक बायीं ओर से काफिले के बीच घुस आया। ट्रक ने पायलट गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। इसी दौरान ट्रक चालक सोनू कुमार निवासी गांव घरोटा, डलहौजी (चंबा) ने ट्रक को बैक कर दिया। इस कारण पीछे चल रही राज्यपाल की गाड़ी को भी टक्कर लगी। घटना की जानकारी परवाणू पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी परवाणू दयाराम ठाकुर ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन