फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: truck driver commit suicide in una

लॉकडाउन में बेरोजगार हुए ट्रक चालक ने लगाया फंदा

Sun, 18 Oct 2020 09:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, अंब (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, अंब (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 18 Oct 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: truck driver commit suicide in una
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र के हंबोली गांव में एक 55 वर्षीय ट्रक चालक ने पेड़ में फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। रविवार को ट्रक चालक का शव गांव के साथ जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। इससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक पिछले लगभग एक सप्ताह से लापता था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच -पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार क्षेत्र के हंबोली निवासी सुभाष पिछले एक सप्ताह से घर से लापता था। घर वालों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। रविवार को उसका शव पास के जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक पेशे से ट्रक चालक था और लॉकडाउन के चलते पिछले कुछ समय से बेरोजगार था।
विज्ञापन


मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया है। सूचना मिलने पर अंब पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान सुभाष निवासी गांव हंबोली तहसील अंब जिला ऊना के रूप में हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि फंदे से लटका हुआ शव बुरी तरह से गल और सड़ चुका था। उधर, एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed