फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal news today: fake marksheets sold by more than 10 private universities

हिमाचल: 10 से ज्यादा निजी विश्वविद्यालयों की बेची जा रहीं फर्जी अंक तालिका

Fri, 12 Feb 2021 11:50 AM IST
Krishan Singh प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 12 Feb 2021 11:50 AM IST
विज्ञापन
Himachal news today: fake marksheets sold by more than 10 private universities
जांच-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के दस से ज्यादा निजी विश्वविद्यालयों पर फर्जी  अंक तालिका  बनाने वाले रैकेट का साया पड़ गया है। एक विश्वविद्यालय (विवि) की फर्जी  अंक तालिका पाए जाने के बाद मिली शिकायत के आधार पर शुरू हुई पुलिस जांच में पता चला है कि एजेंट विश्वविद्यालयों की मार्कशीट फर्जी बनाकर लाखों रुपये में बेच रहे हैं। खास बात यह है कि एजेंटों ने बाकायदा मार्क्सशीट के खरीदारों से बातचीत के लिए टेलीकॉलर रखे हैं जो विश्वविद्यालय से मार्क्सशीट सत्यापित करवाने तक का ठेका लेते हैं। इसी वजह से शुरुआती दौर में विश्वविद्यालयों की भूमिका पर ही सवाल उठ रहे थे, लेकिन अब पुलिस जांच में जो नए तथ्य सामने आए हैं, उससे साबित हो रहा है कि दलाल दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में फर्जी मार्क्सशीट बनाने का धंधा कर रहे हैं।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि जल्द इस मामले में भी मानव भारती विश्वविद्यालय के फर्जी डिग्री मामले की तरह ही बड़ा खुलासा हो सकता है। फिलहाल बद्दी पुलिस लगातार कई जगह दबिश देकर संदिग्ध लोगों से पूछताछ में जुटी है। नाम न लिखने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि बद्दी के एक विश्वविद्यालय ने जब सत्यापन के समय एक मार्कशीट को फर्जी पाया तो उसने हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग और बद्दी पुलिस से दिसंबर में इसकी शिकायत की थी। इसी शिकायत पर तफ्तीश शुरू हुई तो पता चला है कि दस से ज्यादा विश्वविद्यालयों की फर्जी मार्कशीट बनाकर बेची जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed