फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: TGT Teachers recruitment rules will change in Himachal after eight years

आठ साल बाद हिमाचल में बदलेंगे टीजीटी भर्ती के नियम

Fri, 21 Aug 2020 10:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 21 Aug 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: TGT Teachers recruitment rules will change in Himachal after eight years
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल में आठ साल बाद टीजीटी के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों को बदला जा रहा है। अंडर ग्रेजुएशन के अलावा अब पोस्ट ग्रेजुएशन में भी 50 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले भर्ती के लिए मान्य होंगे। वर्तमान नियमों के तहत यूजी में पचास फीसदी अंक वालों को ही भर्ती में शामिल किया जाता है। शिक्षा विभाग ने कैबिनेट में जाने से पहले कार्मिक विभाग को यह प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन


कार्मिक विभाग से मंजूरी मिलते ही प्रस्ताव को 24 अगस्त को प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक में लाया जाएगा। टीजीटी के भर्ती नियमों में बदलाव करते हुए प्रदेश सरकार एनसीटीई के नियमों को प्रदेश में भी लागू करने की तैयारी में है। प्रदेश में अभी टीजीटी के आरएंडपी नियम साल 2012 के चल रहे हैं। एनसीटीई ने 2014 में नियमों में संशोधन किया है। ऐसे में अब प्रदेश सरकार भी नियमों को बदलने जा रही है।
विज्ञापन


नए नियमों के तहत अगर किसी अभ्यर्थी को अंडर ग्रेजुएशन में 45 फीसदी अंक प्राप्त हुए और पोस्ट ग्रेजुएशन में पचास फीसदी अंक हैं तो भी वो अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो सकेगा। सरकार द्वारा किए गए जा रहे इस बदलाव से हजारों युवाओं को टीजीटी की भर्ती परीक्षा में भाग लेने का मौका मिल जाएगा। टीजीटी भर्ती के लिए तय किए गए अन्य नियमों में कोई बदलाव नहीं होगा। टेट पास करना अनिवार्य ही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed