फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News : teaching and non teaching staff to join schools from 21st September

हिमाचल: शिक्षकों-गैर शिक्षकों को स्कूलों में बुलाने की अधिसूचना जारी

Sat, 19 Sep 2020 03:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 19 Sep 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
Himachal News : teaching and non teaching staff to join schools from 21st September
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में 21 सितंबर से शिक्षकों और गैर शिक्षकों को स्कूलों में बुलाने और गाइडेंस लेने के लिए 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को आने की मंजूरी देने की अधिसूचना जारी हो गई है। शिक्षा सचिव राजीव शर्मा की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि पहली से 12वीं कक्षा और कॉलेजों में 21 सितंबर से 50 फीसदी शिक्षकों का रोजाना आना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन


शेष 50 फीसदी शिक्षकों और गैर शिक्षकों को अगले दिन स्कूलों और कॉलेजों में बुलाया जाएगा। शिक्षकों को स्कूलों में बुलाने के लिए स्कूल प्रभारियों को रोस्टर बनाने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को अभिभावकों से सहमति पत्र लाने के बाद ही स्कूल में प्रवेश देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


स्कूलों को खोलने के साथ ही इसके लिए जारी किए गए एसओपी का भी सख्ती से पालन करने को कहा गया है। उधर शनिवार को प्रदेश के अधिकांश स्कूलों में विशेष सफाई अभियान चलाए गए। स्कूल प्रभारियों की देखरेख में सैनिटाइजेशन का कार्य पूरा किया गया। शिक्षा सचिव ने बताया कि स्कूल और कॉलेजों में थर्मल स्कैनिंग के उपकरण लेने के लिए बीते दिनों ही पैसा जारी कर दिया गया था। अधिकांश जगह इसकी खरीद भी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed