फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News Student accuses teacher of molestation ruckus in school accused beaten up

Himachal News: शिक्षक पर छात्रा ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप, स्कूल में हंगामा, आरोपी की पिटाई

Mon, 19 Aug 2024 09:28 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 19 Aug 2024 09:28 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में एक शिक्षक पर 12वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार का आरोप लगा है।

विज्ञापन
Himachal News Student accuses teacher of molestation ruckus in school accused beaten up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हमीरपुर जिले के एक सरकारी स्कूल के एक शिक्षक पर 12वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार का आरोप लगा है। इस बाबत महिला थाना हमीरपुर में केस दर्ज किया गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम स्कूल पहुंची। इस दौरान क्षेत्र के लोग भी स्कूल में जमा हो गए और खूब हंगामा हुआ। शिकायत मिलने के बाद सोमवार को पुलिस टीम भी स्कूल में पहुंची और यहां पर हो रहे बवाल को शांत करवाया। विभाग के साथ ही पुलिस की टीम ने भी सभी पक्षों के बयान दर्ज किए हैं। मामले में उच्च शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर अनिल कौशल की अगुवाई में विभागीय टीम ने जांच की रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय को भेज दी है।

विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन और पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने कहा कि 16 अगस्त को आरोपी शिक्षक ने उसके साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ की। जब क्षेत्र के लोगों को इस बात की भनक लगी तो वह छात्र के परिजनों के साथ स्कूल पहुंच गए। यहां शिक्षक की पिटाई भी हुई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 354 के तहत केस दर्ज किया गया है। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि महिला थाना हमीरपुर में केस दर्ज किया गया है। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर अनिल कौशल ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद स्कूल में पहुंचकर विभागीय जांच की गई है। नियमों के तहत विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed