{"_id":"621a24aca9b6c215ba7ee997","slug":"himachal-news-state-level-online-chess-championship-saksham-and-keshavi-win-in-under-17-open-category","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिता: चेस के अंडर-17 ओपन वर्ग में सक्षम और केशवी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिता: चेस के अंडर-17 ओपन वर्ग में सक्षम और केशवी ने मारी बाजी
Sat, 26 Feb 2022 06:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 26 Feb 2022 06:32 PM IST
सार
संघ के अध्यक्ष अरुण कंबोज व सचिव संजीव ठाकुर ने बताया कि अंडर-17 ओपन वर्ग में जिला कांगड़ा के सक्षम शर्मा प्रथम, लड़कियों में कांगड़ा की केशवी प्रथम, चंबा की हर्षिता दूसरे और कांगड़ा की भव्या तीसरे स्थान पर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेस इन स्कूल कार्यक्रम के तहत 20 से 25 फरवरी तक करवाई गई ऑनलाइन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सात से लेकर 17 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ की ओर से करवाई गई स्पर्धा में 84 खिलाड़ियों ने भाग लिया। संघ के अध्यक्ष अरुण कंबोज व सचिव संजीव ठाकुर ने बताया कि अंडर-17 ओपन वर्ग में जिला कांगड़ा के सक्षम शर्मा प्रथम, लड़कियों में कांगड़ा की केशवी प्रथम, चंबा की हर्षिता दूसरे और कांगड़ा की भव्या तीसरे स्थान पर रही है।
विज्ञापन
अंडर-15 ओपन में कांगड़ा के अर्णव, ऊना के आदित्य सैनी व शिमला के कार्तिक वर्मा, लड़कियों में बिलासपुर की कृतिका ठाकुर, कुल्लू की काशवी ठाकुर व कांगड़ा की शिवांशी शर्मा, अंडर-13 में मंडी के अर्णव ठाकुर, कांगड़ा के केशव सूद तथा सिरमौर के अच्युत शर्मा, लड़कियों में हमीरपुर की पलक ठाकुर, इसी जिला की शेरिल वर्मा तथा शिमला की तिया बेदी क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही हैं।
विज्ञापन
अंडर-11 ओपन में हमीपुर के अतिक्ष ठाकुर, हमीरपुर के आदित्य सोनी, कांगड़ा के यजस शर्मा, लड़कियों में हमीरपुर की विहा शर्मा, कांगड़ा की शानवी परिहार, कांगड़ा की कुशनी धीमान, अंडर-9 में कांगड़ा के अंश अवस्थी, मंडी के प्रणव ठाकुर तथा ऊना के अक्षज शर्मा, लड़कियों के वर्ग में मंडी की मायरा, बिलासपुर की अनाइशा शर्मा व ऊना की स्तुति शर्मा तथा अंडर सात में हमीरपुर के आर्यन जमवाल, कांगड़ा के कानव धीमान, सिरमौर के माधव गर्ग, लड़कियों में शिमला की मायरा जामटा, कांगड़ा की डोयल रियाच तथा कांगड़ा से ही सिया धीमान पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर काबिज हुई हैं।
विज्ञापन