{"_id":"60b392938ebc3e0bf31823dd","slug":"himachal-news-snake-wrapped-around-the-handle-of-bicycle","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल चलाता रहा लड़का, हैंडल से लिपटा रहा सांप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल चलाता रहा लड़का, हैंडल से लिपटा रहा सांप
Sun, 30 May 2021 06:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, भराड़ी (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, भराड़ी (बिलासपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 30 May 2021 06:58 PM IST
सार
रजत करीब 25 मिनट बाद साइकिल चलाते समय जब रोशनी में आया तो उसने एकदम से साइकिल फेंक दी और भाग गया। मोबाइल जलाकर देखा तो साइकिल के हैंडल से करीब चार फीट लंबा सांप लिपटा था।
विज्ञापन
साइकिल से लिपटा सांप।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घुमारवीं उपमंडल की निहारी पंचायत में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पंचायत में शनिवार शाम को 15 साल का लड़का साइकिल चला रहा था, लेकिन साइकिल के हैंडल से लिपटा सांप उसने देखा ही नहीं। बताया जा रहा है कि करीब 25 मिनट तक साइकिल चलाने के बाद जब लड़के ने सांप देखा तो उसके होश उड़ गए। गनीमत रही कि सांप ने उसे डसा नहीं।
विज्ञापन
निहारी गांव के नवीन ने बताया कि शनिवार शाम को करीब 8 बजे परिवार के सभी सदस्यों ने खाना खाया। उसके बाद उनका बेटा रजत आंगन में साइकिल चलाने लगा। आंगन की लाइट तो जल रही थी, लेकिन इसकी रोशनी कम थी।
विज्ञापन
बताया कि वह भी आंगन में ही खड़े होकर रजत को साइकिल चलाते देख रहे थे, लेकिन वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बात कर रहे थे। रजत करीब 25 मिनट बाद साइकिल चलाते समय जब रोशनी में आया तो उसने एकदम से साइकिल फेंक दी और भाग गया।
विज्ञापन
नवीन ने पूछा कि इतनी जोर से साइकिल क्यों फेंकी तो रजत ने बताया कि साइकिल के हैंडल से कुछ लिपटा है। जब नवीन ने मोबाइल जलाकर देखा तो साइकिल के हैंडल से करीब चार फीट लंबा सांप लिपटा था। उन्होंने तुरंत डंडा लेकर सांप को साइकिल से अलग किया।