फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: smart mobile phones to himachal pradesh board toppers

उच्च शिक्षा निदेशालय: 10 हजार मेधावियों को मिलेंगे 11,499 रुपये की कीमत वाले स्मार्ट मोबाइल फोन

Wed, 20 Jul 2022 11:56 AM IST
अरविन्द ठाकुर अनिमेष कौशल, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अनिमेष कौशल, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 20 Jul 2022 11:56 AM IST
सार

15 अगस्त के आसपास मेधावियों को फोन आवंटित करने की योजना है। शैक्षणिक सत्र 2020-21 की मेरिट सूची में शामिल मेधावियों को स्मार्ट मोबाइल फोन दिए जाएंगे।

विज्ञापन
himachal news: smart mobile phones to himachal pradesh board toppers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के स्कूल और कॉलेजों में पढ़ने वाले 10,000 मेधावियों को 11,450 रुपये की कीमत वाले स्मार्ट मोबाइल फोन दिए जाएंगे। सरकार ने मेधावियों को सैमसंग गैलेक्सी एम-12 मॉडल के स्मार्ट मोबाइल फोन देने का फैसला लिया है। एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम में ड्यूल सिम वाले 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज और ओक्टा कोर प्रोसेसर 2.0 के यह फोन होंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय को खरीद प्रक्रिया शुरू करने की सरकार ने मंजूरी दे दी है। जैम पोर्टल के माध्यम से स्मार्ट मोबाइल फोन की खरीद की जा रही है। 

विज्ञापन


15 अगस्त के आसपास मेधावियों को फोन आवंटित करने की योजना है। शैक्षणिक सत्र 2020-21 की मेरिट सूची में शामिल मेधावियों को स्मार्ट मोबाइल फोन दिए जाएंगे। 2018-19 और 2019-20 के मेधावियों को सरकार ने बीते दिनों ही लैपटॉप आवंटित किए हैं। बीते वर्ष सरकार ने 2020-21 से मेधावियों को स्मार्ट मोबाइल फोन देने का फैसला लिया था।
विज्ञापन


इसी कड़ी में उच्च शिक्षा निदेशालय ने जैम पोर्टल के माध्यम से खरीद प्रक्रिया शुरू की है। स्मार्ट मोबाइल फोन की स्क्रीन 6.3 इंच की रहेगी। फोर जी कनेक्टिविटी वाले फोन की बैटरी 6,000 एमएएच की होगी। ईयर फोन भी साथ में दिया जाएगा। फोन की स्टोरेज को बढ़ाकर 512 जीबी किया जा सकेगा। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से भारत में स्मार्ट मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी का चयन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टेम्पर्ड ग्लास और बैक कवर भी मिलेंगे साथ
मेधावियों को स्मार्ट मोबाइल फोन के साथ टेम्पर्ड ग्लास और बैक कवर भी मिलेंगे। मोबाइल फोन स्क्रीन को टूटने से बचाने के लिए टेम्पर्ड ग्लास लगाया जाता है। बाजार में इसकी कीमत 100 रुपये से शुरू होती है। 


पांच कैमरों के साथ चार जीबी होगी रैम
सरकार की ओर से मेधावियों को पांच कैमरों के साथ चार जीबी रैम वाले स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। चार कैमरे रियर होंगे जबकि एक कैमरा फ्रंट की ओर होगा। फ्रंट कैमरा आठ पिक्सल वाला है। जबकि रियर कैमरे 48, 5, 2 और 2 मेगा पिक्सल के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed