फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: shimla women congress training camp in rajiv bhawan

बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर आवाज बुलंद करें महिलाएं: जोशी

Sun, 21 Feb 2021 08:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 21 Feb 2021 08:44 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: shimla women congress training camp in rajiv bhawan
शिमला में महिला कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर। - फोटो : अमर उजाला

अखिल भारतीय कांग्रेस प्रशिक्षण विभाग के प्रभारी महेंद्र जोशी ने महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों से बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं पर आवाज बुलंद करने के लिए आगे आने का आह्वान किया है। महेंद्र जोशी ने रविवार को शिमला में महिला कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कहा कि महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए समय-समय पर महिला सम्मेलन करवाए जाएं। 

विज्ञापन


देश में दूरसंचार क्रांति पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की ही देन है। कहा कि भाजपा देश के इतिहास से छेड़छाड़ कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। भाजपा कांग्रेस से 70 साल का हिसाब मांग रही है, महिला सम्मेलनों में इसका जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन


महिला कांग्रेस को पार्टी के इतिहास और देश के विकास में उसके योगदान की पूरी जानकारी होनी चाहिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य भी यही है कि महिला पदाधिकारियों को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की पूरी जानकारी मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि महिला कांग्रेस एकजुटता से केंद्र की जनविरोधी नीतियों का विरोध कर रही है। महिला अधिकारों के प्रति समय-समय पर कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। 


प्रदेश प्रशिक्षण विभाग के प्रभारी हरिकृष्ण हिमराल ने कहा कि प्रदेश में महिला कांग्रेस ने अपने सभी कार्यक्रमों को बखूबी पूरा किया है। कार्यक्रम में डॉ. पंकज मुसाफिर, विद्या सागर चौहान और उदय नंद ने भी विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed