फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: sdm gave permission after barati wear mask

जब सबने मास्क पहना, तभी एसडीएम ने जाने दिए बराती

Sat, 28 Nov 2020 10:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, जयसिंहपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, जयसिंहपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 28 Nov 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: sdm gave permission after barati wear mask
- फोटो : अमर उजाला

उपमंडल में बिना मास्क जा रही बरात को एसडीएम ने रोक दिया। बरात को वहां से तब भेजा गया, जब सभी बरातियों ने जेब में रखे मास्क पहन लिए। एसडीएम ने इन लोगों को चेतावनी देकर आगे जाने दिया। इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में एसडीएम खुद निरीक्षण करने जा रहे हैं कि सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है या नहीं।

विज्ञापन


एसडीएम जयसिंहपुर पवन शर्मा भी शादियों में अचानक पहुंचकर औचक निरीक्षण कर रहे हैं। शनिवार को एसडीएम जयसिंहपुर के मक्कड़, हारसी, लंबागांव व कच्छाल जग्गियां गांवों में हो रही शादियों में पुलिस टीम के साथ पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि जिन-जिन शादियों में वह औचक निरीक्षण करने पहुंचे हैं, वहां ज्यादातर लोग मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे।
विज्ञापन


कुछ लोग बिना मास्क के घूम रहे थे। इसे लेकर उन्होंने पहली बार इन लोगों को चेतावनी दी है। जयसिंहपुर बाजार से गुजर रही एक बरात में सभी बराती बिना मास्क थे। उन्हें भी तभी आगे जाने दिया, जब सभी बरातियों ने मास्क पहने। एसडीएम ने बताया कि जिन्हें भी शादियों के लिए अनुमति दी गई है, वे नियमों का पालन करें अन्यथा उन्हें जुर्माना किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed