{"_id":"5f871cb8436d00773a706ec9","slug":"himachal-news-schools-principals-yet-not-joined-duty-deny-to-join-distant-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"पसंद का स्कूल न मिलने से ज्वाइनिंग देने में आनाकानी कर रहे प्रधानाचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पसंद का स्कूल न मिलने से ज्वाइनिंग देने में आनाकानी कर रहे प्रधानाचार्य
Thu, 15 Oct 2020 11:06 AM IST
अरविन्द ठाकुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नत शिक्षकों की अधिसूचना तो जारी कर दी, लेकिन पदोन्नत प्रधानाचार्यों ने पसंद का स्टेशन न मिलने और जिले से बाहर दूरदराज के स्कूलों के लिए जारी तबादला आदेशों को मानने से इनकार कर दिया है। प्रदेश के करीब 39 प्रधानाचार्य दूरदराज के स्कूलों में ज्वाइनिंग देने से आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
राजनीतिक संबंधों के चलते शिक्षा विभाग पर तबादला आदेश बदलने का दबाव भी डाला जा रहा है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नत हुए करीब 3 दर्जन से अधिक शिक्षकों के ज्वाइनिंग ऑर्डर में संशोधन कर दिया है। हैरानी की बात है कि कुछ पदोन्नत प्रधानाचार्यों को 31 अक्तूबर, कुछ को 30 नवंबर तो कुछ को 31 दिसंबर के बाद ज्वाइनिंग के संशोधित आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
तीन दर्जन से अधिक हेडमास्टर और स्कूल लेक्चरर अब पदोन्नति की अधिसूचना के 2 से 3 माह में पसंद के स्कूलों में प्रधानाचार्य का पद खाली होने के बाद ही वहां कुर्सी संभालेंगे। मासिक वेतन भी प्रधानाचार्य के बजाय हेड मास्टर और स्कूल लेक्चरर कैडर लेने को तैयार हैं। शिक्षा विभाग के संशोधन के कारण संबंधित 39 स्कूलों में प्रधानाचार्य के पद खाली रहेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश शिक्षा विभाग ने 29 सितंबर को 289 स्कूल हेडमास्टर और 241 स्कूल लेक्चरर समेत करीब 530 शिक्षा अधिकारियों की स्कूल प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति की अधिसूचना जारी की थी। 39 पदोन्नत स्कूल प्रधानाचार्य की नियुक्ति का मामला अब अधर में लटक गया है। उधर, प्रदेश शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव नवनीत कपूर ने कहा कि 39 पदोन्नत स्कूल प्रधानाचार्य के संशोधित आदेश जारी कर दिए हैं।