{"_id":"66b4b85e1a5f8d859c00098d","slug":"himachal-news-school-players-will-get-rs-400-as-diet-money-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: स्कूली खिलाड़ियों को 400 रुपये मिलेगी डाइट मनी, उच्च शिक्षा निदेशालय ने जारी की अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: स्कूली खिलाड़ियों को 400 रुपये मिलेगी डाइट मनी, उच्च शिक्षा निदेशालय ने जारी की अधिसूचना
Thu, 08 Aug 2024 05:52 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 08 Aug 2024 05:52 PM IST
सार
उच्च शिक्षा निदेशालय ने स्कूली खिलाड़ियों की डाइट मनी बढ़ाने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। हिमाचल सरकार ने प्रदेश से बाहर होने वाले खेल आयोजनों में भाग लेने वालों खिलाड़ियों को मिलने वाले यात्रा प्रावधानों में भी वृद्धि की है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूली खिलाड़ियों की डाइट मनी बढ़ा दी है। गुरुवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने मुख्यमंत्री की बजट घोषणा को पूरा करते हुए इस बाबत अधिसूचना जारी की। खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए डाइट मनी को 150 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये, जिला स्तरीय खेल आयोजनों के लिए 400 रुपये किया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश से बाहर आयोजित होने वाली खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को दी जाने वाली डाइट मनी 250 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये किया गया है। खेल छात्रावास में खिलाड़ियों को प्रारंभिक शिक्षा स्तर तक 250 तथा अन्यों को 400 रुपये की डाइट मनी का प्रावधान किया गया है। सरकार ने प्रदेश से बाहर होने वाले खेल आयोजनों में भाग लेने वालों खिलाड़ियों को मिलने वाले यात्रा प्रावधानों में भी वृद्धि की है। 200 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए खिलाड़ियों को एसी-थ्री टियर रेल किराया और 200 किलोमीटर से अधिक यात्रा करने वाले खिलाड़ियों को इकोनॉमी क्लास का हवाई किराया दिया जाएगा।
विज्ञापन