फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: salary deducted of outsource computer teachers in govt schools

Himachal: आउटसोर्स पर नियुक्त कई कंप्यूटर शिक्षकों के वेतन से हो गई कटौती

Sun, 11 Jun 2023 12:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 11 Jun 2023 12:42 PM IST
सार

वेतन किस कारण से कम आया है, इसकी जानकारी स्पष्ट तौर पर कोई भी जिम्मेवार अधिकारी नहीं दे पा रहा है। स्कूलों की ओर से शिक्षा निदेशालय को भेजी गई हाजिरी भी पूरी दर्शाई गई है।

विज्ञापन
himachal news: salary deducted of outsource computer teachers in govt schools
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आउटसोर्स पर नियुक्त कई कंप्यूटर शिक्षकों के वेतन से इस माह कटौती हो गई है। इलेक्ट्रानिक्स कारपोरेशन की चुनी कंपनियों के तहत आते ही इन शिक्षकों को बड़ा झटका लगा है। किसी शिक्षक काे 2,000 तो किसी को 4,000 रुपये तक कम वेतन मिला है। कंप्यूटर शिक्षकों में इस बाबत रोष व्याप्त है। कंप्यूटर शिक्षक संघ की ओर से सोमवार को उच्च शिक्षा निदेशक के समक्ष इस मामले को उठाया जाएगा।

विज्ञापन


निजी कंपनियों के तहत ही रखे जाने से नाराज चल रहे कंप्यूटर शिक्षकों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। बीते रोज शिक्षकों को मिले वेतन में कटौती हो गई है। वेतन किस कारण से कम आया है, इसकी जानकारी स्पष्ट तौर पर कोई भी जिम्मेवार अधिकारी नहीं दे पा रहा है। स्कूलों की ओर से शिक्षा निदेशालय को भेजी गई हाजिरी भी पूरी दर्शाई गई है।
विज्ञापन


शिक्षकों का आरोप है कि अब इलेक्ट्रानिक्स कारपोरेशन ने पांच अलग-अलग कंपनियों में 1,326 कंप्यूटर शिक्षकों को बांट दिया है। हर कंपनी की ओर से ओर अलग-अलग वेतन जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों का आरोप है कि कंपनियाें ने काम संभालते ही कमीशन काटने का खेल शुरू कर दिया है। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से इस मामले को गंभीरता से लेने का आग्रह किया है। शिक्षकों को निजी कंपनियों की जगह शिक्षा विभाग के तहत ही रखने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed