फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: RSS Chief Mohan Bhagwat meets Tibetan spiritual leader the Dalai Lama at McLeodganj

धर्मशाला: धर्मगुरु दलाईलामा से मिले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, तिब्बत मसले पर हुई चर्चा

Mon, 20 Dec 2021 07:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 20 Dec 2021 07:03 PM IST
सार

दलाई लामा के निजी सचिव तेंजिन टाकला ने बताया कि धर्मगुरु ने डॉ. मोहन भागवत के समक्ष धार्मिक सद्भावना की बात पर जोर दिया। दलाई लामा ने कहा कि वह भारत में सबसे लंबे समय तक रहने वाले मेहमान बन गए हैं। भारत के लोगों और सरकार ने उनकी मेहमान नवाजी में कोई कसर नहीं छोड़ी, जिसके लिए वह सदैव आभारी रहेंगे।

विज्ञापन
Himachal News:  RSS Chief Mohan Bhagwat meets Tibetan spiritual leader the Dalai Lama at McLeodganj
धर्मगुरु दलाईलामा से बातचीत करते मोहन भागवत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने सोमवार सुबह मैक्लोडगंज में धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात की। करीब 35 मिनट की इस मुलाकात में दोनों के बीच तिब्बत मुद्दे को लेकर बातचीत हुई है। मुलाकात के बाद भागवत मैक्लोडंगज से सीधा गगल एयरपोर्ट पहुंचे। यहां अपना पांच दिवसीय दौरा खत्म कर वह स्पाइसजेट की फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो गए।

विज्ञापन


दलाई लामा के निजी सचिव तेंजिन टाकला ने बताया कि धर्मगुरु ने डॉ. मोहन भागवत के समक्ष धार्मिक सद्भावना की बात पर जोर दिया। दलाई लामा ने कहा कि वह भारत में सबसे लंबे समय तक रहने वाले मेहमान बन गए हैं। भारत के लोगों और सरकार ने उनकी मेहमान नवाजी में कोई कसर नहीं छोड़ी, जिसके लिए वह सदैव आभारी रहेंगे। बैठक के दौरान निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री पेंपा सेरिंग ने दलाई लामा और तिब्बत मुद्दे पर भारत की ओर से समर्थन देने पर आभार भी जताया। 
विज्ञापन


इस मुलाकात के दौरान आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी इंद्रेश कुमार और निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री पेंपा सेरिंग भी मौजूद रहे। इंद्रेश कुमार ने बताया कि दलाई लामा ने मुलाकात के दौरान भारत को धार्मिक सद्भावना का मॉडल बताया। भारत को इसे दुनिया को बताना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने भी तिब्बत को भारत का गहरा समर्थन देने की बात कही है। वहीं, पत्रकारों से बात करते हुए पेंपा सेरिंग ने कहा कि यह बहुत स्वाभाविक है कि जब मोहन भागवत धर्मशाला में हों तो वह दलाई लामा से मिलते हैं। उल्लेखनीय है कि भागवत की यात्रा वास्तव में तब शुरू हुई, जब दलाई लामा ने 15 दिसंबर से लोगों से मिलना-जुलना शुरू किया। दलाई लामा सबसे पहले पेंपा सेरिंग से मिले थे। भागवत दूसरे ऐसे शख्स हैं, जिनसे दलाई लामा मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed