फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Rampur BJP leaders workers resign over HIMCOFED Chairman appointment

भाजपा में बगावत: पूर्व मंत्री सिंघी राम, पूर्व विस प्रत्याशी बृजलाल और दरैक देंगे इस्तीफा

Sun, 30 Jan 2022 10:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 30 Jan 2022 10:04 PM IST
सार

प्रदेश सरकार की ओर से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुडे़ छात्र नेता कौल नेगी को स्टेट कोऑपरेटिव फेडरेशन यानी हिमकोफेड का अध्यक्ष नियुक्त करने पर भाजपा मंडल रामपुर के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

विज्ञापन
Himachal News: Rampur BJP leaders workers resign over HIMCOFED Chairman appointment
पूर्व मंत्री सिंघी राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एबीवीपी नेता कौल नेगी को हिमकोफेड का अध्यक्ष बनाने के जयराम सरकार के फैसले के खिलाफ रामपुर में भाजपा में बगावत हो गई है। रविवार को पूर्व मंत्री सिंघी राम, पूर्व विस प्रत्याशी बृज लाल और प्रेम सिंह दरैक समेत करीब 100 भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा देने का निर्णय ले लिया है। प्रदेश सरकार की ओर से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुडे़ छात्र नेता कौल नेगी को स्टेट कोऑपरेटिव फेडरेशन यानी हिमकोफेड का अध्यक्ष नियुक्त करने पर भाजपा मंडल रामपुर के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता विभिन्न पदों से इस्तीफा देने को तैयार हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि कौल नेगी को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कोटे से यह नियुक्ति दी गई है। पूर्व मंत्री सिंघी राम, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बृजलाल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं पूर्व आईएएस अधिकारी प्रेम सिंह दरैक, एपीएससी के निदेशक केवल राम बुशहरी, मंडल उपाध्यक्ष रोशन डोगरा, पंचायती राज प्रकोष्ठ नंदलाल, जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोहन लाल, महिला मोर्चा महामंत्री गुडी देवी, ग्राम केंद्र अध्यक्ष बाबू राम, बीरबल, दीवान सिंह, मंगलदास, विकास लांबा, प्रेम जोशी प्रकाश आजाद, केसरी दत्त, दीप कुमार सहित 100 के करीब भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति के खिलाफ सामूहिक इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


हालांकि, देर रात तक इस्तीफे मंडल अध्यक्ष के पास नहीं पहुंचे थे। साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी से लेकर बूथ स्तर, पन्ना प्रमुख और अन्य संगठन कार्यकर्ताओं ने भी जल्द इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। इसके तहत रामपुर में रविवार को वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लेकर इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी रामपुर मंडल के उपाध्यक्ष सितेंद्र सिंह मिल्लर, युवा मोर्चा रामपुर मंडल अध्यक्ष ठाकुर दास राठी और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा रामपुर अध्यक्ष देवी सिंह बुशैहरी विशेष रूप से मौजूद रहे। भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रदेश सरकार ने किन्नौर के निवासी कौल नेगी को रामपुर कोटे से अध्यक्ष की कमान सौंपने से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। सभी कार्यकर्ता जल्द ही सामूहिक इस्तीफा देने से पीछे नहीं हटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed