फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Probe for covid remdesivir injection made in baddi

बद्दी में पांच कंपनियां तैयार करती हैं रेमडेसिविर इंजेक्शन, सभी की होगी जांच

Tue, 20 Apr 2021 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 20 Apr 2021 05:00 AM IST
सार

बद्दी में पांच कंपनियां रेमडेसिविर इंजेक्शन तैयार करती हैं। इन सभी की जांच की जाएगी। चंडीगढ़ में हेल्थ बायोटेक फार्मा कंपनी के निदेशक की गिरफ्तारी के बाद स्टेट ड्रग कंट्रोलर ने यह आदेश दिए हैं। हेल्थ बायोटेक फार्मा कंपनी में तैयार हुए कोरोना के उपचार में काम आने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन रेमडेसिविर इंजेक्शन के अवैध कारोबार के बाद ड्रग कंट्रोलर ने कंपनी के रिकॉर्ड की जांच के लिए कमेटी बनाई है।

विज्ञापन
Himachal News: Probe for covid remdesivir injection made in baddi
रेमेडिसिविर इंजेक्शन - फोटो : PTI

विस्तार

बद्दी में पांच कंपनियां रेमडेसिविर इंजेक्शन तैयार करती हैं। इन सभी की जांच की जाएगी। चंडीगढ़ में हेल्थ बायोटेक फार्मा कंपनी के निदेशक की गिरफ्तारी के बाद स्टेट ड्रग कंट्रोलर ने यह आदेश दिए हैं। हेल्थ बायोटेक फार्मा कंपनी में तैयार हुए कोरोना के उपचार में काम आने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन रेमडेसिविर इंजेक्शन के अवैध कारोबार के बाद ड्रग कंट्रोलर ने कंपनी के रिकॉर्ड की जांच के लिए कमेटी बनाई है।

विज्ञापन


जांच कमेटी पांच दिन में रिपोर्ट देगी। बद्दी की हेल्थ बायोटेक फार्मा कंपनी में तैयार हुए तीन हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन चंडीगढ़ पुलिस ने बीते रविवार को पकड़े हैं। मामले की जांच के लिए स्टेट ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाह ने डिप्टी कंट्रोलर के नेतृत्व में पांच सदस्यीय कमेटी बनाई है। इसमें एक सहायक ड्रग कंट्रोलर और तीन ड्रग इंस्पेक्टर शामिल हैं। कमेटी जांच करेगी कि कंपनी में पिछले दिनों में कितने बैच बने हैं, एक्सपोर्ट का क्या स्टेटस था तथा निर्यात के लिए एनओसी मिली थी या नहीं। 
विज्ञापन


बद्दी में पांच अन्य कंपनियां भी रेमडेसिविर इंजेक्शन तैयार करती हैं। इनका स्टॉक भी जांचा जाएगा। डिप्टी ड्रग कंट्रोलर मंगलवार तक इसकी रिपोर्ट देंगे। उन्होंने कहा कि कुछ दवा निर्माताओं ने देश में बिक्री के लिए रेमडेसिविर इंजेेक्शन तैयार करने के लिए परमिशन मांगी है। इसके लिए उन्होंने ड्रग कंट्रोलर जनरल इंडिया (डीसीजीआई) को लिखा है। परमिशन मिलते ही कंपनियों से इंजेक्शन तैयार करने के लिए कहा जाएगा। बद्दी में सिपला, हिट्रो, डॉ. रेड्डी व जुबलीएंट लैब पहले ही डोमेस्टिक मार्केट के लिए रेमडेसिविर तैयार करती हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने सेक्टर-17 के एक बड़े होटल में बीते रविवार को रेमडेसिविर इंजेक्शन की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में बद्दी की कंपनी के निदेशक समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से करीब तीन हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन मिले थे। ऑपरेशन सेल को सूचना मिली थी कि सेक्टर-17 में रेमडेसिविर इंजेक्शन को बाजार में अवैध तरीके से बेचने का सौदा हो रहा है। इस पर टीम ने होटल में छापा मारकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed