फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Preparations for holding the election of nagar panchayats and municipal councils simultaneously

नगर पंचायतों और नगर परिषदों के चुनाव एक साथ करवाने की तैयारी

Wed, 02 Sep 2020 11:32 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 02 Sep 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: Preparations for holding the election of nagar panchayats and municipal councils simultaneously
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल की नई नगर पंचायतों और नगर परिषदों के चुनाव एक साथ करवाने की तैयारी जोरशोर से की जा रही है। राज्य के म्यूनिसिपल एक्ट में नई नगर पंचायतों और नगर परिषदों के चुनाव कराने को दो साल का समय देने का प्रावधान है लेकिन, अब सभी के चुनाव एक साथ कराए जाने हैं।  हिमाचल चुनाव आयोग सभी 55 नगर पंचायतों और नगर परिषदों के चुनाव एक साथ कराने पर ध्यान केंद्रित किए है।

विज्ञापन


यही कारण है कि चुनाव से पहले वार्डबंदी कराई जा रही है। प्रदेश में वर्तमान में 30 नगर परिषदें और 25 नगर पंचायतें हैं। पुरानी नगर पंचायतों और नगर परिषदों के चुनाव 18 जनवरी, 2021 से पहले कराने अनिवार्य हैं। एक्ट के अनुसार नगर पंचायतों और नगर परिषदों के चुनाव पांच साल की अवधि के भीतर कराने होते हैं। बताते हैं कि राज्य चुनाव आयोग 12 अक्तूबर से पहले वार्डबंदी और पदों के आरक्षण का काम पूरा करने के आदेश दे चुका है।
विज्ञापन


आयोग पुरानी और नई नगर पंचायतों और नगर परिषदों के चुनाव एक साथ कराने की तैयारी कर चुका है ताकि, समय की बचत की जा सके। राज्य चुनाव आयोग के अधिकारी बताते हैं कि पुरानी और नई नगर परिषदों तथा नगर पंचायतों के चुनाव एक साथ कराने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed