{"_id":"5f912ae899153e2b955d5f17","slug":"himachal-news-pravasi-girl-dies-after-being-swept-away-in-beas-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को बचाने ब्यास में कूदी छोटी बहन की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को बचाने ब्यास में कूदी छोटी बहन की भी मौत
Thu, 22 Oct 2020 06:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, भुंतर (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, भुंतर (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 22 Oct 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
भुंतर के पास बड़ी बहन को बचाने ब्यास में कूदी छोटी बहन की भी मौत हो गई है। वीरवार सुबह इसका शव शाढ़ाबाई के पास मिला। बड़ी बहन की बुधवार रात को मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिए हैं। बुधवार रात दोनों बहने शौच करने ब्यास किनारे गई थी। इसी दौरान बड़ी बहन 22 वर्षीय अंजलि का पांव फिसल गया और वह ब्यास नदी में जा गिरी।
विज्ञापन
छोटी बहन 17 वर्षीय अनु ने बहन को बचाने के लिए नदी में कूद गई और ब्यास के तेज बहाव में बह गई। रात को स्थानीय लोगों ने तलाश करने पर अंजलि को कुछ ही दूरी पर तलाश किया और गंभीर हालत में उसे कुल्लू अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। जबकि छोटी बहन लापता चल रही थी।
विज्ञापन
वीरवार सुबह पुलिस और परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। भुंतर से करीब दो किमी दूर शाढ़ाबाई के पास उसकी लाश नदी से बरामद की। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि ब्यास में बही अनु निवासी पुत्री रामदेव निवासी कुशीनगर, उत्तर प्रदेश का शव बरामद कर लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन