फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News : Police rescue five members of a family trapped in river Sarsa

Himachal News : सरसा नदी में फंसे एक पविार के पांच सदस्यों को पुलिस ने बचाया, सबने ली राहत की सांस

Wed, 17 Aug 2022 01:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 17 Aug 2022 01:15 AM IST
सार

Himachal News : पानी ज्यादा आने पर मानपुरा पुलिस ने इन सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इन सदस्यो में दो महिलाएं एक बच्चा शामिल था। चुनड़ी गांव के मोहन लाल, अनिता देवी, कृष्ण कुमार और कृष्णा देवी एक छोटे बच्चे वरूण के साथ टैक्टर पर सवार हो कर सरसा नदी पार कर अपने गांव जा रहे थे।

विज्ञापन
Himachal News : Police rescue five members of a family trapped in river Sarsa
बचाव अभियान... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बद्दी में  ट्रैक्टर पर सवार होकर किशनपुरा गांव से चुनड़ी जा रहे एक परिवार के पांच सदस्य सरसा नदी के बीच में फंस गए। पानी ज्यादा आने पर मानपुरा पुलिस ने इन सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इन सदस्यो में दो महिलाएं एक बच्चा शामिल था। 

विज्ञापन


चुनड़ी गांव के मोहन लाल, अनिता देवी, कृष्ण कुमार और कृष्णा देवी एक छोटे बच्चे वरूण के साथ टैक्टर पर सवार हो कर सरसा नदी पार कर अपने गांव जा रहे थे। लेकिन ट्रैक्टर बीच नदी में बंद हो गया। इस दौरान अचानक नदी में पानी आ गया जिससे दोनों ओर पानी होने से यह बीच में भी फंस गए। लोगों ने इसकी सूचना मानपुरा पुलिस को दी। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस  थाना प्रभारी महेंद्र सिंह, एएसआई कृष्ण कुमार, पवन कुमार, गुरनैब कुमार  और बलवंत ने सूचना मिलते मौके पर पहुंचे और नदी में जेसीबी और सर्च लाईट लगा कर पानी रस्से फैंके और उनके सहारे इन सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि अभी तक उनका टे्रक्टर पानी में ही फंसा हुआ है लेकिन पुलिस ने इन पांचो लोगों की जान बचा ली। बीडीसी सदस्य सुरेंद्र सैणी ने बताया कि पुलिस ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों को पानी में बहने से बचा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस की होशियारी से नदी में फंसे दो महिलाएं, एक बच्चा और दो पुरूषों को सुरक्षित बाहर निकाला है। दूसरी ओर एसडीएम महेंद्र पाल ने परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकालने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed