{"_id":"62fbf3e24c148e76544c4ea6","slug":"himachal-news-police-rescue-five-members-of-a-family-trapped-in-river-sarsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News : सरसा नदी में फंसे एक पविार के पांच सदस्यों को पुलिस ने बचाया, सबने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News : सरसा नदी में फंसे एक पविार के पांच सदस्यों को पुलिस ने बचाया, सबने ली राहत की सांस
Wed, 17 Aug 2022 01:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 17 Aug 2022 01:15 AM IST
सार
Himachal News : पानी ज्यादा आने पर मानपुरा पुलिस ने इन सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इन सदस्यो में दो महिलाएं एक बच्चा शामिल था। चुनड़ी गांव के मोहन लाल, अनिता देवी, कृष्ण कुमार और कृष्णा देवी एक छोटे बच्चे वरूण के साथ टैक्टर पर सवार हो कर सरसा नदी पार कर अपने गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
बचाव अभियान...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बद्दी में ट्रैक्टर पर सवार होकर किशनपुरा गांव से चुनड़ी जा रहे एक परिवार के पांच सदस्य सरसा नदी के बीच में फंस गए। पानी ज्यादा आने पर मानपुरा पुलिस ने इन सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इन सदस्यो में दो महिलाएं एक बच्चा शामिल था।
विज्ञापन
चुनड़ी गांव के मोहन लाल, अनिता देवी, कृष्ण कुमार और कृष्णा देवी एक छोटे बच्चे वरूण के साथ टैक्टर पर सवार हो कर सरसा नदी पार कर अपने गांव जा रहे थे। लेकिन ट्रैक्टर बीच नदी में बंद हो गया। इस दौरान अचानक नदी में पानी आ गया जिससे दोनों ओर पानी होने से यह बीच में भी फंस गए। लोगों ने इसकी सूचना मानपुरा पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस थाना प्रभारी महेंद्र सिंह, एएसआई कृष्ण कुमार, पवन कुमार, गुरनैब कुमार और बलवंत ने सूचना मिलते मौके पर पहुंचे और नदी में जेसीबी और सर्च लाईट लगा कर पानी रस्से फैंके और उनके सहारे इन सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि अभी तक उनका टे्रक्टर पानी में ही फंसा हुआ है लेकिन पुलिस ने इन पांचो लोगों की जान बचा ली। बीडीसी सदस्य सुरेंद्र सैणी ने बताया कि पुलिस ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों को पानी में बहने से बचा लिया।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस की होशियारी से नदी में फंसे दो महिलाएं, एक बच्चा और दो पुरूषों को सुरक्षित बाहर निकाला है। दूसरी ओर एसडीएम महेंद्र पाल ने परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकालने की पुष्टि की है।