फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: panchayat takniki sahayak 1205 posts created under zila parishad cadre

जिला परिषद कैडर: प्रदेश में पंचायत तकनीकी सहायकों के भरे जाएंगे 1205 भरेंगे

Tue, 19 Jul 2022 01:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 19 Jul 2022 01:00 PM IST
सार

प्रदेश की 3,615 पंचायतों में 1,205 तकनीकी सहायक भर्ती होंगे। जिला बिलासपुर की 176 में 59 तकनीकी सहायकों की तैनाती होगी।

विज्ञापन
Himachal News: panchayat takniki sahayak 1205 posts created under zila parishad cadre
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने जिला परिषद कैडर के तकनीकी सहायकों के 124 पद सृजित किए हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में 1,205 तकनीकी सहायकों के पद भरे जाएंगे। जिलावार पद आवंटित कर दिए गए हैं। पंचायतीराज विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव की इस संबंध में जारी अधिसूचना सोमवार को राज्य के राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है। प्रदेश की 3,615 पंचायतों में 1,205 तकनीकी सहायक भर्ती होंगे।

विज्ञापन


जिला बिलासपुर की 176 में 59 तकनीकी सहायकों की तैनाती होगी। इसी तरह चंबा की 309 पंचायतों में 103, हमीरपुर की 248 पंचायतों में 82, कांगड़ा की 814 पंचायतों में 271, किन्नौर की 73 पंचायतों में 24, कुल्लू की 235 पंचायतों में 76, लाहौल-स्पीति की 45 पंचायतों में 15, मंडी जिले की 559 पंचायतों में 187, शिमला की 412 पंचायतों में 137, सिरमौर की 259 पंचायतों में 87, सोलन की 240 पंचायतों में 81 और ऊना जिले की 245 पंचायतों में 81 तकनीकी सहायकों की भर्ती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed