फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Outsource employees not get posting even after service extension

Solan: सेवा विस्तार के बाद भी आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं मिली तैनाती

Fri, 28 Apr 2023 12:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 28 Apr 2023 12:15 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों को तीन माह का सेवा विस्तार दिया है। सेवा विस्तार मिलने के बाद भी कर्मचारियों को आदेश ही प्राप्त नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
Himachal News: Outsource employees not get posting even after service extension
आउटसोर्स कर्मचारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोलन जिले के अर्की और नालागढ़ में आउटसोर्स कर्मचारियों को सेवा विस्तार देने के बाद भी तैनाती नहीं हुई है। हैरत की बात तो यह है कि जिला स्वास्थ्य विभाग ने तैनाती से संबंधित कोई आदेश खंड चिकित्सा अधिकारियों को नहीं दिए हैं। इसके चलते कर्मचारी इधर-उधर धक्के खाने पर मजबूर हो रहे हैं। इन कर्मचारियों को यह पता नहीं चल पा रहा है कि अब इन्हें वापस कार्य करने का मौका मिलेगा या नहीं। वहीं, जिला स्वास्थ्य विभाग भी इनसे बात करने के लिए कतरा रहा है।

विज्ञापन


जिससे यह तकनीकी कर्मचारी अपने आप को बेरोजगार की श्रेणी में मान नहीं रहे हैं। कर्मचारियों की तैनाती न होने से पीएसए प्लांट भी बंद पड़े हैं और सिलिंडरों से ही अधिक खपत हो रही है। जिससे अस्पतालों में सिलिंडरों का अलग से खर्च भी बढ़ा हुआ है। हालांकि कर्मचारियों को आदेशों के न मिलने के बाद अर्की चिकित्सा खंड में तकनीकी कर्मचारियों की आरकेएस के माध्यम से ही तैनाती देनी पड़ी है। 
विज्ञापन


वहीं, परवाणू में भी बिना आदेशों के ही कर्मचारियों को ज्वाइन करने के बारे में आनन-फानन में बुधवार देर शाम बोला गया, जिसके बाद वीरवार सुबह एक कर्मचारी ने पदभार संभाला है। गौर रहे कि अस्पतालों में आउटसोर्स पर रखे गए तकनीकी कर्मचारियों का 31 मार्च को कार्यकाल पूरा हो गया था। इसके बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने आउटसोर्स पर रखे तकनीकी कर्मचारियों के बारे में उच्च अधिकारियों से सेवा विस्तार के लिए पत्राचार किया था लेकिन कोई जवाब उच्चाधिकारियों की ओर से नहीं आया और छह अप्रैल से इन कर्मचारियों की सेवाओं को लेना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तकनीकी कर्मचारियों पर बेरोजगारी की तलवार लटक गई थी। साथ ही अस्पतालों में कोरोना काल के दौरान करोड़ों रुपये के लगाए पीएसए प्लांट भी बंद हो गए थे और मरीजों को फिर से पुरानी व्यवस्था के अनुसार सिलिंडरों के जरिए ऑक्सीजन दी जानी शुरू कर दी थी। वहीं, इन कर्मचारियों ने सरकार का दरवाजा खटखटाया और इन्हें तीन माह का सेवा विस्तार दिया गया। सेवा विस्तार मिलने के बाद भी पिछले तीन दिन से कर्मचारियों को आदेश ही प्राप्त नहीं हुए हैं। 

चिकित्सा खंड बद्दी में 25 कर्मचारी परेशान
चिकित्सा खंड बद्दी में आउटसोर्स के 25 अन्य कर्मचारी भी आदेशों के न मिलने पर परेशान हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि ठेकेदार इन कर्मचारियों को पत्र नहीं दे रहा है, जिससे तकनीकी कर्मचारियों समेत अन्य 25 कर्मचारी समस्या को लेकर परेशान है और इन कर्मचारियों को यह समझ नहीं आ रहा है कि अपनी परेशानी किसको बताए।


आउटसोर्स पर रखे गए कर्मचारियों के बारे में जैसे ही आदेश मिले वैसे ही उन्हें खंड चिकित्सा अधिकारियों को भेज दिया गया। इन कर्मचारियों को तीन माह का सेवा विस्तार दिया गया है। किसी भी कर्मचारी ने आदेश प्राप्त होने के बारे अधिकारियों से संपर्क नहीं किया है। अगर कर्मचारियों की तैनाती नहीं हुई है तो इसके बारे में पूछा जाएगा। - डॉ. राजन उप्पल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed