{"_id":"5fa6362e8ebc3eefba4134d0","slug":"himachal-news-one-person-arrested-with-90-kgs-of-poppy-husk-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 किलो अफीम डोडे के साथ लुधियाना का युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
90 किलो अफीम डोडे के साथ लुधियाना का युवक गिरफ्तार
Sat, 07 Nov 2020 11:59 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बंजार पुलिस की एक टीम ने बालीचौकी के समीप 90 किलो अफीम डोडे के साथ लुधियाना के एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार की तलाशी लेने पर इसमें 10 बोरियां अफीम डोडे की बरामद हुई। आरोपी अफीम डोडे को जिले से बाहर ले जाने की तैयारी में था।
विज्ञापन
लेकिन बंजार पुलिस की टीम ने च्युंठा पुल के करीब नाका लगाया हुआ था। इस दौरान जब सीएच 01 एआर-9249 नंबर की कार को रोका गया तो गाड़ी की पिछली सीट और डिक्की में 10 बोरियां मिलीं। पुलिस ने जब यह बोरियां खोलीं तो इनमें अफीम डोडे मिले।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी की पहचान कुलविंद्र सिंह (38) पुत्र हरमेश सिंह अहमदगढ़, मंडी लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पकड़े गए युवक से कड़ी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन