फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Notice to ten MLA's for not paying electricity bill

हिमाचल: बिजली बिल न भरने पर 10 विधायकों को नोटिस, चार से छह महीने का नहीं किया भुगतान

Sat, 09 Oct 2021 11:58 AM IST
अरविन्द ठाकुर दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला
दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 09 Oct 2021 11:58 AM IST
सार

बोर्ड के उच्चाधिकारियों के मुताबिक, विधायकों के आवासीय मकान में पिछले चार से छह महीने के बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Himachal News: Notice to ten MLA's for not paying electricity bill
बिजली का बिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बढ़ती महंगाई से लगता है आम जनता ही नहीं, विधायकों की जेबें भी खाली हो गई हैं। इसका अंदाजा इसी से लगता है कि बिजली बिल न भरने पर विद्युत बोर्ड ने प्रदेश के दस विधायकों को नोटिस जारी कर दिया है। अगर 15 दिनों के भीतर बिल नहीं चुकाया तो उनके बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिए जाएंगे। बोर्ड के उच्चाधिकारियों के मुताबिक, विधायकों के आवासीय मकान में पिछले चार से छह महीने के बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया गया है।

विज्ञापन


इसमें पांच हजार से लेकर 20 हजार तक के बिलों का भुगतान होना है। उधर, बोर्ड ने शहर के खलीनी स्थित ईस्ट बान होटल का बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिया है। होटल में पांच बिजली मीटर लगे थे। इनमें चार व्यावसायिक और एक घरेलू था। चार मीटरों को अस्थायी तौर पर काट दिया गया है। इसके अलावा एक मीटर को काटने के लिए नोटिस थमाया है। होटल मालिक पर करीब 52 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है।
विज्ञापन


बोर्ड के सहायक अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि व्यावसायिक, घरेलू, औद्योगिक इकाइयों के उपभोक्ताओं को बिलों का भुगतान न करने पर नोटिस जारी किए गए हैं। 15 दिन में बिल नहीं भरे तो कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश भर में 300 करोड़ के बिल लंबित
बिजली बोर्ड के मुताबिक प्रदेश भर में करीब 300 करोड़ रुपये के बिल लंबित हैं। इसी मुहिम के तहत बोर्ड ने उपभोक्ताओं से बिलों को वसूलने के लिए नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 


1 हजार से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं को जारी हो रहे नोटिस
विद्युत बोर्ड ने एक हजार से अधिक बिजली बिल बकाया वाले उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए हैं। कई उपभोक्ता ऐसे भी हैं, जिन्हें बोर्ड की ओर से डिफाल्टर घोषित कर दिया है। बोर्ड जल्द ऐसे उपभोक्ताओं की सूची जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed