फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: No teacher recruitment in Himachal without RandP rules

हिमाचल में बिना आरएंडपी नियमों के नहीं होगी शिक्षक भर्ती, आदेश जारी

Mon, 09 Nov 2020 11:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 09 Nov 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: No teacher recruitment in Himachal without RandP rules
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बिना आरएंडपी नियमों के अब हिमाचल में शिक्षक भर्ती नहीं होगी। 18 सितंबर को हुए कैबिनेट के फैसले को लेकर शिक्षा विभाग ने लिखित आदेश जारी कर दिए हैं। पैट के नियमितीकरण के बाद हुए कोर्ट केस को लेकर सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। फैसले के अनुसार पूर्व में हुई नियुक्तियों को यथावत रखने का निर्णय लिया है। 14 दिसंबर को इस मामले की आगामी सुनवाई होनी है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में प्राथमिक सहायक अध्यापकों के हक में फैसले के बाद 17 वर्षों से नियमितीकरण की राह देख रहे 3294 अध्यापकों के नियमितीकरण का फैसला सरकार ने पांच अगस्त की कैबिनेट बैठक में लिया था। इनका नियमितीकरण एनसीटीई के मानकों एवं आरटीआई एक्ट आरएंडपी नियमों के तहत करने के आदेश हुए थे।
विज्ञापन


निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने इन अध्यापकों के नियमितीकरण में नियुक्ति के वक्त के एनसीटी, आरटी एक्ट एवं आरएंडपी नियमों को दस अगस्त को लागू करते हुए नियमितीकरण के आदेश पारित किए थे। अनुबंध जेबीटी की याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग को सरकार के पांच अगस्त के आदेश से छेड़छाड़ के मामले में जवाब तलब किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आदेश को प्रदेश के जेबीटी अनुबंध शिक्षकों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। 18 सितंबर की कैबिनेट बैठक में फैसला लेते हुए स्पष्ट किया गया कि पूर्व में हुई नियुक्तियों को यथावत रखा जाएगा और भविष्य में सभी नियुक्तियां नए आरएंडपी नियमों से होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed