{"_id":"609fc13772cc3d4193409a57","slug":"himachal-news-no-entry-in-lahaul-spiti-after-5pm-without-covid-negative-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौल में शाम 5 बजे के बाद बिना रिपोर्ट वाहनों को एंट्री नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौल में शाम 5 बजे के बाद बिना रिपोर्ट वाहनों को एंट्री नहीं
Sat, 15 May 2021 06:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 15 May 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बिना कोविड टेस्ट के शाम पांच बजे के बाद किसी भी वाहन को लाहौल-स्पीति घाटी में प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिलेगी। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लाहौल-स्पीति प्रशासन ने सिस्सू हेलीपैड में कोविड टेस्ट की प्रक्रिया शुरू की है। यहां पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक टेस्ट होंगे।
विज्ञापन
लिहाजा, शाम 5 बजे के बाद अटल टनल रोहतांग होकर घाटी में आने वाले वाहनों को अनुमति नहीं मिलेगी। जिला प्रशासन ने कहा है कि जिन लोगों और कामगारों को लाहौल की तरफ आना है वह 5 बजे तक किसी भी सूरत में सिस्सू हेलीपैड पहुंच जाएं ताकि उनका कोविड टेस्ट हो सके। 5 बजे के बाद कोविड टेस्ट की प्रक्रिया बंद हो जाएगी। इसलिए बिना टेस्ट के शाम 5 बजे के बाद घाटी आने की अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
हालांकि, जो लोग जिला के बाहर से ही कोविड टेस्ट की रिपोर्ट लेकर आएंगे, उन्हें शाम 5 बजे के बाद भी जाने दिया जाएगा। कार्यकारी उपायुक्त राजेश भंडारी ने कहा कि लोग सरकार की तरफ से जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। शाम 5 बजे के बाद सिस्सू हेलीपेड में कोविड टेस्ट नहीं होंगे।
विज्ञापन